राँची में 100% Natural Ice Cream Launch | Picnic Ice Cream से किसानों को बड़ा मौका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची, झारखंड:- राजधानी रांची में फूड प्रोसेसिंग और ऑर्गेनिक उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है।

बीएनआर चाणक्य होटल में “भूमिका कल्चर” के तत्वावधान में आयोजित इस सेमिनार में किसानों, स्टार्टअप्स और फूड इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में “भूमि का” प्लेटफॉर्म को प्रस्तुत किया गया, जो किसानों और बाजार के बीच सीधा कनेक्शन स्थापित करता है।
इसके माध्यम से किसान अपने ऑर्गेनिक और पेस्टीसाइड-फ्री उत्पादों को देश और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा सकते हैं।

कार्यक्रम में “Puris Daily Foods” के प्रतिनिधि मनीष ने झारखंड में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
यह क्षेत्र आने वाले समय में रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेगा और पलायन को रोकने में मदद करेगा।

उन्होंने अपनी विशेष पहल “Picnic Ice Cream” के बारे में जानकारी दी, जो पूरी तरह शुद्ध दूध और प्राकृतिक सामग्री से तैयार की जा रही है।
इस आइसक्रीम में किसी भी प्रकार के हानिकारक केमिकल या प्रिजर्वेटिव का उपयोग नहीं किया जाता है।

“Picnic Ice Cream” की खास बात यह है कि इसमें झारखंड के स्थानीय फलों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे न केवल उपभोक्ताओं को
हेल्दी विकल्प मिलेगा, बल्कि स्थानीय किसानों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों और परिवारों को सुरक्षित और बेहतर खाद्य विकल्प उपलब्ध कराना है,
ताकि लोगों को मेट्रो शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।

कार्यक्रम के अंत में बताया गया कि बहुत जल्द “Puris Daily” और “Picnic Ice Cream” के उत्पाद रांची में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें