HDFC Bank ने रांची के हरमू में शुरू किया झारखंड का तीसरा बैकऑफिस, रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- HDFC Bank ने आज रांची के हरमू में झारखंड स्थित अपने तीसरे बैकऑफिस का शुभारंभ किया। पंचवती टावर, हरमू रोड, रांची स्थित इस नए बैकऑफिस का उद्घाटन झारखंड सरकार के माननीय वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

इस अवसर पर HDFC Bank के बिहार, झारखंड एवं ओडिशा के रीजनल हेड श्री कुमार अभिषेक, जोनल हेड श्री नितेश नारायण चौधरी सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैंक की परिचालन क्षमता होगी मजबूत

रांची में शुरू किया गया यह नया बैकऑफिस HDFC Bank की परिचालन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बैंक के मुताबिक, नए बैकऑफिस के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर और निर्बाध बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

वित्त मंत्री ने रोजगार के अवसरों को बताया महत्वपूर्ण

वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि ऐसे संस्थानों के विस्तार से झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार और करियर के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने HDFC Bank के अधिकारियों और पूरी टीम को नए बैकऑफिस के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैंक के अधिकारियों ने भी जताई खुशी

यह झारखंड में HDFC Bank के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नया बैकऑफिस हमारी परिचालन क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के सार्थक अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

HDFC Bank के बिहार, झारखंड एवं ओडिशा के रीजनल हेड श्री कुमार अभिषेक ने कहा कि रांची में नए बैकऑफिस का शुभारंभ बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे बैंक की परिचालन क्षमता को मजबूती मिलेगी और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के सार्थक अवसर उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

रांची के हरमू रोड में नए बैकऑफिस के शुरू होने से HDFC Bank की झारखंड में मौजूदगी और परिचालन नेटवर्क को और विस्तार मिलने की उम्मीद है। साथ ही, बैंकिंग सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में भी यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें