विद्युत डिप्लोमा अभियंता संघ के अध्यक्ष बने अजय कुमार, महाधिवेशन में नई कमेटी का गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची, संवाददाता:- राजधानी रांची के डोरंडा स्थित इंजीनियर्स भवन में रविवार को विद्युत डिप्लोमा अभियंता संघ का महाधिवेशन आयोजित किया गया। इस महाधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अजय कुमार को अध्यक्ष और शेखर गुप्ता को महामंत्री चुना गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 800 से अधिक अभियंताओं ने भाग लिया और नई कमेटी को अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सह अध्यक्ष श्रीनिवास उपस्थित रहे। इसके अलावा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

नई कार्यकारिणी में आकाश प्रताप सिंह को अपर महामंत्री, सत्यदेव कुमार को संगठन महासचिव, संतोष कुमार सिंह को सचिव (वित्त) बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर राघवेंद्र प्रताप सिंह (वितरण), विनोद कुमार गुप्ता (संचरण), कृष्णा प्रसाद (उत्पादन), विजय कुमार राम (असैनिक) को जिम्मेदारी दी गई। अंकित कुमार को मीडिया प्रभारी तथा पी.के. जायसवाल को संरक्षक बनाया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संघ अभियंताओं की जायज मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने बताया कि लंबित मांगों के समाधान के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा।

अभियंताओं की प्रमुख मांगों में प्रमोशन, बेहतर मेडिकल सुविधा, कनीय अभियंताओं की नई नियुक्ति और 6 प्रतिशत ऊर्जा भत्ता शामिल है।

महाधिवेशन में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स के पी.के. अग्रवाल, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें