लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कोरेक्स व नशीली टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पलामू
पलामू पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटखास में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी में पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 जनवरी 2026 को लेस्लीगंज थाना पुलिस ने रोहित कुमार सिंह (पिता – विष्णु सिंह) के घर पर विधिवत छापामारी की। तलाशी के दौरान अभियुक्त के घर से 24 पीस कोरेक्स सिरप एवं 170 पीस नशीली टैबलेट बरामद की गई।

मौके पर ही अभियुक्त रोहित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 02/26 दर्ज करते हुए धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पलामू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का यह अभियान समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें