मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दुमका दौरा, बाबा वासुकीनाथ में की विधिवत पूजा-अर्चना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुमका:
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के दुमका आगमन पर दुमका के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अभिजीत सिन्हा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
दुमका प्रवास के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने सपरिवार दुमका स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा वासुकीनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने बाबा वासुकीनाथ का जलाभिषेक कर देश, लोकतंत्र और जनकल्याण की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में शांति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय श्रद्धालुओं में भी मुख्य चुनाव आयुक्त के आगमन को लेकर उत्साह देखा गया।


मुख्य चुनाव आयुक्त का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रशासनिक समन्वय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें