रांची में 2nd All India Judges Badminton Championship 2026 का सफल समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची

रांची के खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 2nd All India Judges Badminton Championship 2026 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 03 से 04 जनवरी 2026 तक माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में देश के 09 उच्च न्यायालयों से आए 31 माननीय न्यायाधीशों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के दौरान मेन सिंगल्स, वूमेन सिंगल्स, मेन डबल्स और मिक्स्ड डबल्स—चारों वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।

समापन समारोह में माननीय मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न्यायपालिका के सदस्यों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और टीम भावना को भी मजबूत करती हैं।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:—

मेन सिंगल्स
विजेता – माननीय न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबास (बॉम्बे हाईकोर्ट)
उपविजेता – माननीय न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस (केरल हाईकोर्ट)
तृतीय – माननीय न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी (इलाहाबाद हाईकोर्ट)

वूमेन सिंगल्स
विजेता – माननीय न्यायमूर्ति सावित्री राठो (उड़ीसा हाईकोर्ट)
उपविजेता – माननीय न्यायमूर्ति रेखा बोराना (राजस्थान हाईकोर्ट)
तृतीय – माननीय न्यायमूर्ति नूपुर भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट)

मेन्स डबल्स
विजेता – माननीय न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबास एवं माननीय न्यायमूर्ति सारंग वी. कोटवाल (बॉम्बे हाईकोर्ट)
उपविजेता – माननीय न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस एवं माननीय न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन वी. (केरल हाईकोर्ट)
तृतीय – माननीय न्यायमूर्ति सी. सारावाना एवं माननीय न्यायमूर्ति जी.के. इलंथिरैयन (मद्रास हाईकोर्ट)

मिक्स्ड डबल्स
विजेता – माननीय न्यायमूर्ति वी. नरसिंह एवं माननीय न्यायमूर्ति सावित्री राठो (उड़ीसा हाईकोर्ट)
उपविजेता – माननीय न्यायमूर्ति रवि चिरानिया एवं माननीय न्यायमूर्ति रेखा बोराना (राजस्थान हाईकोर्ट)
तृतीय – माननीय न्यायमूर्ति फरजान्द अली एवं माननीय न्यायमूर्ति नूपुर भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट)

प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन, रांची द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन, समन्वय और सुविधाओं की सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों द्वारा सराहना की गई।

यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा का प्रदर्शन रहा, बल्कि न्यायपालिका के सदस्यों के बीच सौहार्द और सहयोग की भावना को भी सशक्त करने वाला साबित हुआ।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें