CCL ने कल्याणकारी सेवाओं के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में बढ़ाया कदम, CPRMSE/NE 2.0 और Online Dependent Employment Portal लॉन्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने अपने कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके आश्रितों को बेहतर, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल परिवर्तन का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीसीएल मुख्यालय, रांची स्थित मंथन सभागार में गुरुवार को CPRMSE/NE 2.0 Portal और Online Dependent Employment Portal का शुभारंभ किया गया। दोनों पोर्टलों का उद्घाटन सीसीएल के सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार सहित सीसीएल के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त कर्मियों के मेडिकल क्लेम की प्रक्रिया होगी डिजिटल

CPRMSE/NE 2.0 Portal के जरिए पूर्व कर्मचारियों के मेडिकल क्लेम और रिम्बर्समेंट की प्रक्रिया को पारंपरिक कागजी एवं फाइल आधारित व्यवस्था से डिजिटल वर्कफ्लो में बदला गया है। अब सेवानिवृत्त कोल कर्मी अपने घर से ही मेडिकल क्लेम और संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही वे अपने क्लेम की स्थिति की ऑनलाइन निगरानी भी कर सकेंगे।

क्लेम में किसी तरह की आपत्ति या ऑब्जर्वेशन होने पर उसका जवाब भी डिजिटल माध्यम से दिया जा सकेगा। पोर्टल के माध्यम से PRB, CMS/Medical और Finance विभागों के बीच क्लेम का इलेक्ट्रॉनिक मूवमेंट, कार्य आवंटन, डिजिटल रिकॉर्ड और ऑडिट ट्रेल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा SMS और मोबाइल अलर्ट की सुविधा भी दी गई है।

इस डिजिटल व्यवस्था से प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मियों को अपने मेडिकल क्लेम से जुड़े कार्यों के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है।

आश्रितों के रोजगार और आर्थिक मुआवजे की प्रक्रिया भी ऑनलाइन

वहीं, Online Dependent Employment Portal का उद्देश्य सेवा अवधि के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के आश्रितों या दावेदारों के लिए रोजगार अथवा NCWA के तहत आर्थिक मुआवजे से संबंधित प्रस्तावों की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है।

इस पोर्टल के माध्यम से आश्रित ऑनलाइन आवेदन या प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे और मामले की स्थिति के विभिन्न चरणों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन में किसी कमी, लंबित कार्य या प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरणों के संबंध में SMS और ई-मेल के जरिए सूचना देने की व्यवस्था भी की गई है।

अधिकारियों के लिए केंद्रीकृत मॉनिटरिंग और डैशबोर्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे मामलों की निगरानी और प्रक्रिया को अधिक प्रभावी तरीके से ट्रैक किया जा सकेगा।

सीसीएल की इन-हाउस टेक्निकल टीम ने विकसित किए दोनों पोर्टल

इन दोनों डिजिटल पहलों की खास बात यह है कि CPRMSE/NE 2.0 और Online Dependent Employment Portal को सीसीएल के सिस्टम विभाग की इन-हाउस टेक्निकल टीम ने विकसित किया है। इससे कंपनी की तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता और उपलब्ध मानव संसाधनों के प्रभावी उपयोग को भी बल मिलता है।

पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर सीसीएल के सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पोर्टलों का इन-हाउस विकास कंपनी की तकनीकी क्षमता और नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल के जरिए कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवारों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

सीएमडी ने इस पहल के लिए संबंधित विभागों और सिस्टम विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के डिजिटल समाधान सेवा वितरण को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पेपरलेस और केंद्रीकृत डिजिटल सेवा व्यवस्था की ओर CCL

CPRMSE/NE 2.0 और Online Dependent Employment Portal के जरिए सीसीएल ने Centrally Monitored Digital Service Delivery की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव की शुरुआत की है। दोनों पोर्टल प्रक्रियाओं को अधिक पेपरलेस, पारदर्शी और सुगम बनाने के साथ लाभार्थियों की सुविधा, जवाबदेही और कार्यप्रणाली की दक्षता को मजबूत करने में मदद करेंगे।

खास तौर पर ये डिजिटल पहल सीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मियों और दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवारों तक कल्याणकारी सेवाओं की बेहतर एवं अधिक सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें