भारत को जानो” प्रतियोगिता में YBN Public School ने हासिल किया प्रथम स्थान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- धुर्वा के सेक्टर-1 में 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित “भारत को जानो” एवं ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में YBN Public School, पंचमुखी मंदिर के समीप, धुर्वा, रांची के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में लगभग 15 विद्यालयों ने हिस्सा लिया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

“भारत को जानो” प्रतियोगिता में YBN Public School ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में विद्यालय को Consolation Prize (सांत्वना पुरस्कार) प्राप्त हुआ। दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की मेहनत, तैयारी और सामूहिक प्रयास की सराहना की गई।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में उनके ज्ञान, मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय की ओर से Sandeep Sir (TGT Eco.), Neeraj Sir (PGT Bio.), Saksham Sir (TGT Music) एवं Anju Ma’am (TGT Hindi) के समर्पित सहयोग और मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. चांदनी नाथ ने सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर उपलब्धि अगली मंजिल की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है।

प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने, मेहनत करने और अपने ज्ञान एवं प्रतिभा के माध्यम से विद्यालय का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों और उन्हें तैयार करने वाले शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि के लिए सभी विजेता विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता को उनके शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मक और सामूहिक प्रतिभा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

YBN Public School की इस उपलब्धि के साथ अब विद्यालय की टीम प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। ऐसे में विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि विद्यार्थी आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और रांची का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें