रांची:
धुर्वा डैम पर श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज का पूर्व-नियोजित वनभोज सह मिलन कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रांची शहर, ग्रामीण क्षेत्र तथा अन्य जिलों से हजारों की संख्या में यादव समाज के लोग शामिल हुए
श्रीकृष्ण की तस्वीर पर माल्यार्पण, आरती-अर्चना के साथ शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महाप्रभु श्रीकृष्ण की तस्वीर पर मुख्य अतिथि परिषद के मुख्य संरक्षक सह राजद प्रवक्ता कैलाश यादव द्वारा माल्यार्पण से हुई। इसके बाद विधि-विधान से दीप प्रज्वलन कर आरती-अर्चना की गई।
इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को दही-मक्खन, फल और मिठाई का भोग भी लगाया गया।
‘जय यादव, जय माधव, जय राघव’ के जयकारों से गूंजा पंडाल
आयोजन स्थल पर ‘जय यादव, जय माधव, जय राघव’ के जयकारों से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। समाज के लोगों ने एकजुटता के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और पारिवारिक मेल-मिलाप का संदेश दिया।
जनसभा में कई वक्ताओं ने रखे विचार
कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा में सुरेश राय, नंदन यादव, रामकुमार यादव, रंजन यादव, प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी अशोक यादव, अधिवक्ता मोती गोप, शिक्षक अजय यादव, पूनम देवी, बबन यादव, सुनील यादव, रंजीत राय, सूरज गोप, सुग्रीव यादव, परमवीर गोप, सुरेश गोप, राहुल यादव, सुधीर गोप, सुरेन्द्र यादव, बी.एन. सिंह, योगेन्द्र यादव सहित अन्य लोगों ने समाज के विकास, शिक्षा और संगठन पर अपने विचार रखे।
कैलाश यादव का संदेश शिक्षा और संगठन से ही मजबूत होगा समाज
मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने कहा कि यादव समाज का इतिहास प्राचीन काल से जुड़ा है और देश में यादव समाज की आबादी बड़े स्तर पर है। उन्होंने कहा कि यादव समाज सबल जरूर हुआ है, लेकिन कई क्षेत्रों में अभी और प्रबल होने की जरूरत है।
उन्होंने समाज को शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक और संगठित होकर कार्य करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि समाज में प्रतिभाशाली लोग बहुत हैं, लेकिन एकजुटता की कमी कई बार देखने को मिलती है। यदि समाज संगठित होगा तो राजनीतिक हिस्सेदारी भी और मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी को सामाजिक दायित्व और नेतृत्व की समझ विकसित करने पर जोर दिया।
श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने की अपील
कैलाश यादव ने यादव समाज की उत्पत्ति, परंपरा और श्रीकृष्ण वंश पर चर्चा करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की आराधना और उनके आदर्शों को जीवन में उतारना समाज को एक दिशा देता है।
ओबीसी आरक्षण 27% लागू करने की मांग
कैलाश यादव ने कहा कि झारखंड में यादव समाज को नजरअंदाज कर किसी भी दल के लिए सत्ता पाना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि समाज को वर्तमान सरकार से उम्मीदें हैं और ओबीसी आरक्षण 27% लागू किए जाने की दिशा में ठोस पहल होनी चाहिए।









