रांची में KISNA Diamond & Gold Jewellery का दूसरा एक्सक्लूसिव शोरूम खुला, घनश्याम ढोलकिया ने किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- राजधानी रांची में डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके किसना ब्रांड ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए शहर में दूसरा एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया है। मंगलवार को मेन रोड स्थित कैपिटल हिल के बगल में नए शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।

यह किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का देशभर में 184वां और झारखंड में नौवां एक्सक्लूसिव स्टोर है। वहीं, रांची शहर में यह ब्रांड का दूसरा शोरूम है। नए शोरूम की शुरुआत के साथ ही राजधानी के ग्राहकों को हीरे और सोने के आभूषणों की आधुनिक डिजाइन और विभिन्न कलेक्शन एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

हर घर तक हीरे के आभूषण पहुंचाना है लक्ष्य: घनश्याम ढोलकिया

उद्घाटन समारोह के दौरान घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि रांची में किसना के नए शोरूम की शुरुआत उनके लिए खुशी और गर्व का अवसर है। झारखंड में हीरे और सोने के आभूषणों के प्रति ग्राहकों की बढ़ती पसंद को देखते हुए कंपनी ने यहां अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि कंपनी का प्रयास ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, बेहतरीन गुणवत्ता और भरोसे के साथ आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराना है। किसना का उद्देश्य हर घर तक हीरे के आभूषणों की पहुंच बनाना है। ‘हर घर किसना’ का संकल्प इसी सोच को आगे बढ़ाता है। हरि कृष्णा ग्रुप के संचालन में किसना ब्रांड देशभर में अपने शोरूम नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रहा है।

इस मौके पर शोरूम के संचालक मनोज नरेडी, करुण नरेडी, सौरव नरेडी और पलक नरेडी ने बताया कि नए शोरूम में ग्राहकों को हीरे और सोने के आभूषणों की विभिन्न डिजाइन और आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

उद्घाटन पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर

शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर पेश किए गए हैं। पहले 100 ग्राहकों को पांच ग्राम का चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दिया जाएगा। इसके अलावा सोने और हीरे के आभूषणों की खरीदारी पर विशेष छूट और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

  • डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट।
  • गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत की छूट।
  • पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज पर डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी के लिए 105 प्रतिशत वैल्यू का ऑफर।
  • डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90 प्रतिशत बायबैक की सुविधा।
  • डायमंड ज्वेलरी पर 95 प्रतिशत एक्सचेंज की सुविधा।
  • 25 प्रतिशत डाउन पेमेंट पर डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन की सुविधा।

इसके अलावा ‘शॉप, स्पार्कल एंड विन’ अभियान के तहत खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ग्रैंड लकी ड्रॉ में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस अभियान में एक कार और एक स्कूटी सहित कई आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका दिया जाएगा।

उद्घाटन के साथ स्वच्छता अभियान और पौधारोपण

किसना शोरूम के उद्घाटन समारोह को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छ भारत अभियान के तहत शोरूम के आसपास सफाई अभियान चलाकर की गई। इसके बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही 100 जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया।

हरि कृष्णा ग्रुप की ओर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। आयोजकों के अनुसार शिविर में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस पहल के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।

उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर झारखंड चैंबर के अध्यक्ष तुलसी पटेल, महासचिव रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, नवजोत अलंग, पुनीत पोद्दार, चंद्रकांत रायपत, अंचल किंगर, काशी प्रसाद कनोई, पवन बजाज और कमल सिंघानिया समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नए शोरूम के शुभारंभ के साथ किसना ने रांची में अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। वहीं, ग्राहकों को ज्वेलरी की नई रेंज और उद्घाटन के विशेष ऑफर्स का लाभ मिलने का अवसर भी उपलब्ध हुआ है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें