वैश्य मोर्चा का वैश्य सद्भावना महासम्मेलन संपन्न, निकाली गई भव्य वैश्य शोभायात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भुरकुंडा:- झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर भुरकुंडा के उत्सव मैरेज हॉल (महात्मा गांधी सभागार) में “वैश्य सद्भावना महासम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से पहले भुरकुंडा थाना मैदान से विशाल वैश्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा भुरकुंडा बाजार, मेन रोड और बिरसा चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां यह महासम्मेलन में तब्दील हो गई। कार्यक्रम में रामगढ़, हजारीबाग, रांची, गुमला, बोकारो, चतरा और लातेहार जिले के वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।

गांधी जी को श्रद्धांजलि, दीप प्रज्वलन से हुआ उद्घाटन

महासम्मेलन की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। वक्ताओं ने गांधी जी के जीवन, विचार और सत्य-अहिंसा के संदेश पर प्रकाश डाला। इसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की। संचालन केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद एवं प्रखंड अध्यक्ष मुकेशलाल सिंदूरिया ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार ने संगठन की गतिविधियों और समाज के मुद्दों पर विस्तार से जानकारी रखी।

16 लोगों को मिला उत्कृष्ट वैश्य सम्मान

इस अवसर पर वैश्य समाज के 16 लोगों को “उत्कृष्ट वैश्य सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पतरातू के समाजसेवी पूरनराम साहु, सौंदा बस्ती के भागवत प्रसाद, रामगढ़ के गजाधर साहु, पटेल नगर के दिलीप अग्रवाल, भदानीनगर के बाचल गुप्ता, कुजू के रघुवीर केशरी, पत्रकार दीपक प्रसाद (भुरकुंडा), नरेश साव (बड़कागांव), बीरेन्द्र कुमार (बड़कागांव), सरकारी सेवा में दीपक जायसवाल (सुंदर नगर), बिंदु कुमार, आनंद मोदी (हुडुमगड़ा), सूरज कुमार साव, रितेश कुमार साव (भुरकुंडा), शुभम कुमार (डोकाटांड़), अभियंता निशांत प्रसाद (हेसालौंग), विवेक प्रसाद एवं मिथुन कुमार शामिल हैं।

समाज के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा — महेश्वर साहु

अपने अध्यक्षीय संबोधन में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की मशाल रामगढ़ की पवित्र और क्रांतिकारी धरती से ही फूंकी थी। उन्होंने कहा कि भुरकुंडा भी क्रांतिकारियों की भूमि रही है और वैश्य समाज के संगठनात्मक आंदोलन का मजबूत आधार भी भुरकुंडा की इसी भूमि से जुड़ा है।

महेश्वर साहु ने कहा कि समाज के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए सांसद, विधायक या मंत्री होना जरूरी नहीं है— इसके लिए साफ नीयत और लड़ने की इच्छाशक्ति सबसे जरूरी है। उन्होंने गांधी जी के संदेश को याद करते हुए कहा कि ईमानदारी से किया गया संघर्ष कभी बेकार नहीं जाता। इसी विश्वास के साथ वैश्य मोर्चा समाज के मुद्दों पर आगे भी संघर्ष जारी रखेगा।

केंद्रीय अध्यक्ष ने यह भी बताया कि आगामी 23 मार्च को राजधानी रांची में एक और बड़े महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाजहित में हमेशा तैयार रहें और संगठन को मजबूती दें।

कई वक्ताओं ने रखे विचार, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम को संजीव चौधरी, ढ़लन साव, लक्ष्मण साहु, दिनेश्वर मंडल, अशोक कुमार गुप्ता, लखन अग्रवाल, चतुर साहु, रोहित साहु, डॉ. अरविंद कुमार, राजाराम प्रसाद, राजकुमार केशरी, महेंद्र प्रसाद साहु, कृष्णदेव साहु, जे. पी. अग्रवाल, हलधर साहु, फौजी अमित साहु, अजय साहु, लगनू साहु, नंदकिशोर साहु सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

आयोजन को सफल बनाने में भुनेश्वर साव, देवकुमार पंडित, मिथिलेश साव, उपेन्द्र शर्मा, संजय प्रसाद, भरत केशरी, ओम प्रकाश साव, कैलाश प्रसाद, दिलीप प्रसाद, संतोष साव, बद्री साव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं कार्यक्रम में महावीर साहु, मद्धेश्वर केशरी, नरेश प्रसाद, आदित्य पोद्दार, गीता देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें