नक्सल हिंसा में मारे गए चार लोगों के परिजनों को मिलेगी सरकारी सहायता, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची
झारखंड सरकार ने नक्सली हिंसा में मारे गए नागरिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया है। इसके तहत राज्य के चार जिलों में नक्सली हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले नागरिकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

जारी आदेश के अनुसार चतरा, लातेहार, हजारीबाग और चाईबासा जिलों में नक्सली घटनाओं में मारे गए चार लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

इन परिजनों को मिलेगी सहायता राशि

चतरा जिला:-
17 अप्रैल 2020 को नक्सली हिंसा में मारे गए पिपरवार निवासी अक्षय कुमार की पत्नी चंचला देवी को ₹1 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।

लातेहार जिला:-
19 जुलाई 2023 को नक्सली हमले में मारे गए नेतरहाट निवासी देवकुमार प्रजापति की पत्नी कालेश्वरी देवी को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता मिलेगी।

हजारीबाग जिला:-
14 सितंबर 2018 को कटकमसांडी क्षेत्र में नक्सली हिंसा में मारे गए कैलाश राणा की पत्नी पुष्पा देवी को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

चाईबासा जिला:-
1 फरवरी 2024 को नक्सली हिंसा में मारे गए जटेया निवासी चिरु सिरका की पत्नी कुंती देवी को ₹1 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी।


गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहारा देने और प्रशासन के प्रति विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि सभी पात्र लाभुकों तक सहायता राशि समय पर पहुंचाई जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें