राँची नगर निगम चुनाव 2026 ! वार्ड नंबर 37 से राहुल यादव ने भरा नामांकन, बोले— मॉडल वार्ड बनाना है मेरा सपना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर राजधानी रांची में चुनावी माहौल गर्म हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 6 फरवरी को नाम वापसी और 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। वहीं मतदान 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा और मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

इसी क्रम में वार्ड नंबर 37 से भावी प्रत्याशी राहुल यादव ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही वार्ड 37 में चुनावी प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।

राँची नगर निगम चुनाव 2026 के तहत वार्ड नंबर 37 से भावी पार्षद राहुल यादव ने आज नामांकन दाखिल किया।

 

Ranchi Club TV से बातचीत ! जो कभी नहीं हुआ, वो करके दिखाएंगे

नामांकन के बाद Ranchi Club TV की रिपोर्टर ने राहुल यादव से सवाल किया कि आपने आज नामांकन करवा लिया है, वार्ड के लिए आपकी उम्मीद और विज़न क्या है ? इसके जवाब में राहुल यादव ने स्पष्ट और सकारात्मक अंदाज़ में कहा कि वे वार्ड में उन कामों को प्राथमिकता देंगे, जो आज तक प्रभावी ढंग से नहीं हो पाए हैं।

“हमारे वार्ड में जो कभी नहीं हुआ है, आज तक उसे हम करने की कोशिश करेंगे। जैसे शिक्षा, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन—यानी जो सरकारी सुविधाएं लोगों को मिलनी चाहिए, वो नहीं मिल पा रही हैं। हम उस पर तुरंत काम करेंगे।”

बुनियादी सुविधाओं पर फोकस ! बिजली-पानी से लेकर स्ट्रीट लाइट तक

राहुल यादव ने बताया कि उनका लक्ष्य वार्ड के विकास को एक व्यवस्थित रोडमैप के तहत आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि वार्ड की रोजमर्रा की जरूरतें—बिजली, पानी, सड़क, नाली, गली और स्ट्रीट लाइट—इन सभी को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता होगी।

“बिजली हो, पानी हो, सड़क हो, नली हो, गली हो, स्ट्रीट लाइट हो—इन सब पर काम करेंगे और अपने वार्ड को एक मॉडल वार्ड बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं।”

 

मॉडल वार्ड की सोच ! विकास के साथ भरोसा

राहुल यादव की बातों से यह संकेत साफ है कि वे सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि वार्ड में व्यवस्था सुधारने और लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि पारदर्शिता और जनसहभागिता के साथ काम किया जाए, तो वार्ड 37 को नई पहचान दी जा सकती है। स्थानीय स्तर पर भी वार्ड के लोगों में इस नामांकन को लेकर चर्चा तेज है। कई लोगों को उम्मीद है कि इस बार चुनावी बहस “वादों” से निकलकर “काम” की दिशा में जाएगी।

Ranchi Club TV देगा हर अपडेट सबसे पहले

रांची नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड 37 सहित पूरे शहर में चुनावी गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। Ranchi Club TV आपको उम्मीदवारों के विज़न, जनता की राय और ज़मीनी मुद्दों से लगातार रूबरू कराता रहेगा।

बने रहिए Ranchi Club TV के साथ — हर खबर सबसे पहले।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें