RJD नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद की अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य, जिला-महानगर अध्यक्षों को मिला टास्क ! संजय सिंह यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश कार्यालय में 30 जनवरी 2026 को प्रदेश पदाधिकारी, जिला/महानगर एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने की बैठक में झारखंड सरकार के श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रधान महासचिव व पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा सहित कई वरिष्ठ नेताओं व जिला-महानगर अध्यक्षों ने संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से अनिता यादव और मनोज पांडेय ने किया।

बैठक के मुख्य निर्णय/मैसेज

  • नगर निकाय चुनाव में अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य— अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद पदों पर जीत को प्राथमिकता।
  • जिला/महानगर अध्यक्षों को टास्क— समन्वय बनाकर चुनाव लड़ने, संगठन को मजबूत करने और उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने का निर्देश।
  • डोर-टू-डोर जनसंपर्क— घर-घर जाकर वोट अपील करने पर जोर।
  • दलीय आधार पर चुनाव नहीं, फिर भी समर्थित उम्मीदवारों को सहयोग— राजद समर्थक उम्मीदवारों को पूरी ताकत से समर्थन की बात।
  • सांप्रदायिकता पर सख्त रुख— पार्टी का कहना है कि किसी भी कीमत पर साम्प्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं होगा।

कैलाश यादव का बयान ! समन्वय बनाकर पूरी ताकत से लड़ेंगे

बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि नगर निकाय चुनाव में वार्ड और अध्यक्ष पद पर समन्वय बनाकर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ना है।
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव भले ही दलीय आधार पर नहीं हो, लेकिन राजद समर्थक उम्मीदवारों को भरपूर सहयोग किया जाएगा।

प्रवक्ता के अनुसार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का संदेश है कि
पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संगठन पर पूरा जोर देना होगा।

गौतम सागर राणा ! गांधी के देश में गोडसे विचारक आगे—चिंताजनक

वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने कहा कि देश एक विचित्र परिस्थिति से गुजर रहा है।
उन्होंने कहा कि 30 जनवरी गांधी शहादत दिवस है और वर्तमान समय में “गोडसे विचारक आगे और गांधीवादी पीछे” होना चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में एकजुटता के साथ काम करने की बात कही।

सत्यानंद भोक्ता ! विधायक/पूर्व विधायक अपने जिले में अध्यक्ष पद जीतने पर फोकस करें”

पूर्व मंत्री एवं प्रधान महासचिव सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि वर्तमान चारों विधायक और पूर्व विधायक
अपने-अपने जिले में अध्यक्ष पद जीतने को प्रमुख लक्ष्य रखें।
उन्होंने कहा कि जीत सुनिश्चित करने के लिए समन्वय और मॉनिटरिंग की जाएगी।

मंत्री संजय प्रसाद यादव ! नामांकन के बाद दिशा-निर्देश के साथ चुनाव लड़ेंगे

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि गोड्डा, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा सहित अन्य जिलों में
कार्यकर्ताओं द्वारा उम्मीदवारों से लगातार बातचीत हो रही है। नामांकन के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

राजद का संदेश ! संगठन मजबूत करना ही लक्ष्य

प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव के “सिपाही” हैं और जमीन स्तर पर पार्टी की मजबूती ही एकमात्र लक्ष्य है।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर निकाय चुनाव में राजद अपने दम पर राजद समर्थक उम्मीदवारों के साथ खड़ा रहेगा जबकि सहयोगी दलों के साथ गठबंधन की स्थिति बनने पर पार्टी को कोई परहेज नहीं होगा।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें