जमीन पर बैठकर साग काटते नजर आए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का एक सादा और प्रेरणादायक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री डॉ अंसारी जमीन पर बैठकर साग काटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह साग उनके अपने खेत में उपजी पालक की है।

डॉ इरफान अंसारी ने यह वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि इंसान को अपनी पहचान खुद बताने की जरूरत नहीं होती, बल्कि उसकी सोच, उसके कर्म और उसका व्यवहार ही उसकी असली पहचान होते हैं। उन्होंने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि तब मिट्टी से जुड़ाव, सादगी और स्वास्थ्य जीवन का आधार हुआ करता था।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि समय मिलने पर वह आज भी खेती करते हैं और अपने हाथों से बिना रासायनिक खाद के पूरी तरह स्वच्छ और हाइजीनिक सब्जियां उगाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हीं ताज़ी और शुद्ध सब्जियों को वे अपने परिवार और आसपास के लोगों के साथ साझा करते हैं।

डॉ इरफान अंसारी ने लोगों से भी अपील की कि वे अपने घर या आसपास थोड़ी-सी खेती जरूर करें। उन्होंने कहा कि सब्जियां खुद उगाने से बच्चों और परिवार को शुद्ध, सुरक्षित और बिना ज़हर वाली सब्जियां मिलेंगी। उनके मुताबिक यह सिर्फ खेती नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री ने अंत में लोगों से मिट्टी से फिर से जुड़ने, प्रकृति को अपनाने और आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ भविष्य देने का संदेश दिया। उनका यह वीडियो सादगी, स्वास्थ्य और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक बनकर सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें