शीतलहर के कारण रांची जिले के सभी विद्यालयों में 6 से 8 जनवरी तक कक्षाएं बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची,
शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षाएं बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में प्री-नर्सरी/नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं 06 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी।

हालांकि, सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उक्त अवधि में विद्यालयों में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा अथवा अन्य अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनके संचालन के संबंध में संबंधित सक्षम प्राधिकारी परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि शीतलहर के कारण होने वाली संभावित परेशानियों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

जन शिकायत हेतु संपर्क:-
अबुआ साथी – 9430328080
(रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर)

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें