सतगावां में विकास को मिली नई गति, नरायडीह में RCC नाली व शिव मंदिर गडवाल-सीढ़ी का शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोडरमा | सतगावां प्रखंड

कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम नरायडीह में विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। क्षेत्र की लोकप्रिय जिला परिषद सदस्य नीतू कुमारी के प्रयास से गांव में RCC नाली निर्माण तथा महेश्वरनाथ शिव मंदिर के पास सकरी नदी किनारे गडवाल एवं सीढ़ी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

इस योजना से ग्रामीणों को जलनिकासी की समस्या से राहत मिलेगी, वहीं बरसात के दिनों में सकरी नदी के किनारे आवागमन भी सुरक्षित होगा। विशेषकर शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों के लिए यह निर्माण कार्य काफी उपयोगी साबित होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य नीतू कुमारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सतगावां प्रखंड में लगातार विकास कार्य देखने को मिल रहे हैं। गांव की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान देकर समाधान किया जा रहा है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

 

नीतू कुमारी ने मौके पर कहा कि-

सतगावां प्रखंड का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। जनता की जरूरतों के अनुसार योजनाएं लाई जा रही हैं और आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के कार्यों से न सिर्फ गांव की तस्वीर बदलेगी, बल्कि भविष्य में होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलेगी। सतगावां प्रखंड में विकास की यह कड़ी आने वाले समय में और मजबूत होने की उम्मीद है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें