कोडरमा
नववर्ष के अवसर पर प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ने कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और प्रखंड सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत होने का पत्र सौंपा।
मुलाकात के क्रम में सांसद प्रतिनिधि ने सतगावां प्रखंड से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इनमें स्थानीय विकास, बुनियादी सुविधाएं और आम जनता से जुड़े मुद्दे शामिल थे। उपायुक्त ऋतुराज ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी।









