डॉ. उमेश कुमार बने अत्यंत पिछड़ा वर्ग महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय कमेटी का गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची:

झारखंड के अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) की विभिन्न जातियों को एकजुट करने और उनके अधिकारों की मांग को मजबूत करने के उद्देश्य से “अत्यंत पिछड़ा वर्ग महासभा” का गठन किया गया। इस संबंध में लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में एक महत्वपूर्ण बैठक व प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रवींद्र वर्मा ने की, जहां सर्वसम्मति से महासभा की केंद्रीय कमेटी का गठन किया गया।

नई केंद्रीय कमेटी की घोषणा

बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. उमेश कुमार को महासभा का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रेम वर्मा को संयोजक, रवींद्र वर्मा को प्रधान महासचिव और जमील अख्तर को उपाध्यक्ष बनाया गया।

केंद्रीय पदाधिकारी/सदस्य

  • केंद्रीय अध्यक्ष: डॉ. उमेश कुमार
  • संयोजक: प्रेम वर्मा
  • प्रधान महासचिव: रवींद्र वर्मा
  • उपाध्यक्ष: जमील अख्तर
  • अन्य सदस्य: फेकू ठाकुर, सतेंद्र वर्मा, विनोद ठाकुर, राजा कर्मकार, आजाद, चंदेश्वर प्रसाद
  • कोषाध्यक्ष: चंदेश्वर प्रसाद (घोषित)

कार्यकारी सदस्य (21 सदस्यीय टीम में शामिल)

कार्यकारी सदस्य के रूप में शिवनारायण हजाम, अमित वर्मा, जितेंद्र चंद्रवंशी, सुजीत शर्मा, नवल किशोर सिंह सहित कुल 21 लोगों को रखा गया है।

क्या बोले डॉ. उमेश कुमार

केंद्रीय अध्यक्ष बने डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल कई जातियों को झारखंड में अधिकार और प्रतिनिधित्व सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण के लाभ से भी समाज के कई लोग वंचित हैं। महासभा का गठन इन्हीं मुद्दों को लेकर किया गया है और जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

संयोजक प्रेम वर्मा का बयान

संयोजक प्रेम वर्मा ने कहा कि झारखंड में अत्यंत पिछड़ा वर्ग में करीब 135 जातियां आती हैं, लेकिन आरक्षण और अधिकार के नाम पर समाज को सिर्फ “झुनझुना” दिया गया है। उन्होंने कहा कि महासभा जोरदार आंदोलन करेगी और अपना हक लेकर रहेगी।

प्रधान महासचिव रवींद्र वर्मा ने कही ये बात

प्रधान महासचिव रवींद्र वर्मा ने कहा कि झारखंड में अत्यंत पिछड़ा वर्ग की आबादी काफी बड़ी है, लेकिन उस अनुपात में सामाजिक और राजनीतिक हक नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि अब अत्यंत पिछड़ा वर्ग को संगठित और मजबूत करने का समय आ गया है और महासभा इसे पूरे झारखंड में विस्तार देगी।

बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से फेकू ठाकुर, राजेंद्र वर्मा, विनोद ठाकुर, राजा कर्मकार, जनेश्वर पाल, अमित वर्मा, जितेंद्र चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें