यह मेरा नहीं, कार्यकर्ता का सम्मान है: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का रांची महानगर कार्यालय में भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा के नवनिर्वाचित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का रांची महानगर जिला कार्यालय, रातू रोड में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया।

रांची: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का शुक्रवार को भाजपा रांची महानगर जिला कार्यालय (रातू रोड) में कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल–नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यालय परिसर उत्साह, उमंग और संगठनात्मक एकता के माहौल में सराबोर नजर आया।

आदित्य साहू ने अपने संबोधन में कहा, “आज यदि मैं प्रदेश अध्यक्ष हूँ, तो यह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि आप सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान है। वास्तव में आप सब ही प्रदेश अध्यक्ष हैं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव समर्पण और निस्वार्थ भाव से संगठन की सेवा करता है और बिना किसी अपेक्षा के पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता की मेहनत एक दिन रंग जरूर लाती है। अपने संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे राज्यसभा सांसद या प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे, लेकिन संगठन सेवा ने उन्हें यह दायित्व दिलाया।

निकाय चुनाव और संगठन का लक्ष्य

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के निरंतर आंदोलन और दबाव के कारण सरकार को नगर निकाय चुनाव कराने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब लक्ष्य स्पष्ट है—निकाय चुनाव में हर हाल में सभी सीटों पर विजय प्राप्त करना।

कानून-व्यवस्था और तुष्टिकरण पर सरकार को घेरा

राज्य की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि यदि भाजपा ने एसएसपी कार्यालय का घेराव नहीं किया होता, तो धुर्वा से अपहृत मासूम बच्चों की बरामदगी संभव नहीं होती।

साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार एक विशेष वर्ग के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने मधुपुर की घटना का उल्लेख करते हुए इसे उदाहरण बताया।

कड़िया मुंडा को धमकी पर जताई चिंता

संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि राज्य की धरोहर व वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा जैसे व्यक्तित्व को अपराधियों द्वारा धमकाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह सरकार की विफलता को दर्शाता है।

सी.पी. सिंह और नवीन जयसवाल के बयान

कार्यक्रम में विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि आदित्य साहू कार्यकर्ताओं के संघर्ष से निकले नेता हैं और उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। वहीं विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनना कार्यकर्ता-आधारित राजनीति की जीत है और उनका संघर्ष हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है।

अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने की। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनना संगठनात्मक मजबूती और नई ऊर्जा का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नाम

समारोह में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, संदेश वर्मा, रमेश सिंह, मुकेश मुक्ता, कृपाशंकर सिंह, हरबिंदर सिंह बेदी, दिन दयाल वर्णवाल, राजेंद्र केशरी, ऊषा पांडेय, संजय जयसवाल, मदन सिंह, रोशनी खलखो, लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, राजू सिंह, अनीता वर्मा, संजीव चौधरी, सुरेश प्रसाद, बिना मिश्रा, पूनम जयसवाल, विकास रवि, देवेंद्र शर्मा, सोनू सिंह, विश्वजीत सिंह, तरुण जयसवाल, अश्विनी सीखुजा, नयन परमार, रोमित सिंह, पायल सोनी, प्रकाश साहू, राकेश शर्मा, रवि मुंडा, ओम प्रकाश पांडे, अशोक मिश्रा, उमेश यादव, कुंदन सिंह, सुजीत शर्मा, विशाल अग्रवाल, अमित यादव, विशाल साहू, उमेश तिवारी, सुप्रिया दुबे, अशोक मुंडा, पवन पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रेस–विज्ञप्ति स्रोत: भाजपा, रांची महानगर–जिला

भवदीय: जितेंद्र वर्मा, महामंत्री, भाजपा, रांची महानगर

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें