राँची:- नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की डोरंडा कॉलेज, रांची विश्वविद्यालय इकाई की नई समिति का गठन कर दिया गया है। 25 सितंबर 2026 को जारी संगठनात्मक अधिसूचना के अनुसार रांची विश्वविद्यालय NSUI के अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ अली ने NSUI झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव की स्वीकृति तथा विश्वविद्यालय प्रभारी गोपाल कृष्ण चौधरी के मार्गदर्शन में नई समिति की घोषणा की।
वहीं राशिदुल इस्लाम, विकास मिश्रा, मोहम्मद अशफाक, प्रशांत कुमार दास और तनज़ील अर्श को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहम्मद आशिक, रॉबिन कुमार, रहनुमा परवीन, नंदन मिश्रा, सज्जाद अंसारी, प्रिया कुमारी और कैफ अंसारी को सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा दरख्शां नाहिद, शिवम साहू, निशा शाहीन, विनय और मोहम्मद आमिर को संयुक्त सचिव बनाया गया है। योगानंद सिंह और विधि उरांव को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छात्र समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर
संगठनात्मक अधिसूचना में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से NSUI के अनुशासन, सिद्धांतों और संगठनात्मक मूल्यों को बनाए रखते हुए छात्रों की जायज समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की गई है।
रांची विश्वविद्यालय NSUI अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ अली ने कहा कि NSUI हमेशा छात्रों के शैक्षणिक अधिकारों, मूलभूत सुविधाओं और जायज मांगों को लेकर आवाज उठाती रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम छात्रों के बीच संपर्क को और मजबूत करेगी तथा कॉलेज से जुड़ी समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखेगी।
कैफ अली ने नवनियुक्त अध्यक्ष जमील अख्तर सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पद केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि छात्रों के विश्वास की अमानत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन के अनुशासन का पालन करते हुए छात्रहित को प्राथमिकता देने की अपील की।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली शुभकामनाएं
नई समिति के गठन पर डोरंडा कॉलेज के प्रभारी शादमान खान और डोरंडा कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष इलियास अंसारी ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
छात्रों की समस्याएं होंगी सर्वोच्च प्राथमिकता: जमील अख्तर
नवनियुक्त अध्यक्ष जमील अख्तर ने अपनी नियुक्ति पर रांची विश्वविद्यालय NSUI अध्यक्ष कैफ अली, प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव तथा संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ करने का प्रयास करेंगे।
जमील अख्तर ने कहा कि डोरंडा कॉलेज के छात्रों की समस्याएं उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होंगी। छात्रों से जुड़ी शैक्षणिक, प्रशासनिक तथा मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को व्यवस्थित ढंग से उठाया जाएगा और छात्रों की आवाज को संबंधित मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नई समिति सभी छात्रों को साथ लेकर चलेगी और कॉलेज में छात्र अधिकारों एवं समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से काम करेगी। साथ ही डोरंडा कॉलेज में NSUI के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए पूरी टीम मिलकर कार्य करेगी।
नई समिति में प्रमुख जिम्मेदारियां
- अध्यक्ष: जमील अख्तर
- उपाध्यक्ष: रश्मि रानी, किरण कच्छप, ऋषिकेश चटर्जी
- महासचिव: राशिदुल इस्लाम, विकास मिश्रा, मोहम्मद अशफाक, प्रशांत कुमार दास, तनज़ील अर्श
- सचिव: मोहम्मद आशिक, रॉबिन कुमार, रहनुमा परवीन, नंदन मिश्रा, सज्जाद अंसारी, प्रिया कुमारी, कैफ अंसारी
- संयुक्त सचिव: दरख्शां नाहिद, शिवम साहू, निशा शाहीन, विनय, मोहम्मद आमिर
- प्रवक्ता: योगानंद सिंह, विधि उरांव









