आरोप बेबुनियाद, प्रशासन चाहे तो सभी मामलों की कराए जांच : मोहम्मद आजाद अंसारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- मोहम्मद आजाद अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उत्तरी टूंडल के मुखिया, सरपंच इनामुल हक, अख्तर अंसारी और झामुमो नेता कलाम आजाद की ओर से उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ अपराध साबित होने से पहले उसे अपराधी के रूप में पेश करना उचित नहीं है।

मोहम्मद आजाद अंसारी ने कहा कि संबंधित लोगों की ओर से उन पर करीब दो करोड़ रुपये का घर बनाने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि रांची जिला प्रशासन उचित समझता है, तो उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों और संपत्ति से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जा सकती है।

उन्होंने साथ ही प्रशासन से आरोप लगाने वाले संबंधित व्यक्तियों से जुड़े मामलों की भी जांच कराने की मांग की। मोहम्मद आजाद अंसारी ने कहा कि वह किसी भी निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं और जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी न्यायिक निष्कर्ष के उन्हें अपराधी के रूप में पेश करने का प्रयास किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को तब तक अपराधी नहीं कहा जाना चाहिए, जब तक उसके खिलाफ अपराध न्यायिक प्रक्रिया के तहत साबित न हो जाए।

दोषी साबित होने तक अपराधी कहना गलत : सुजय दयाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद आजाद अंसारी के अधिवक्ता सुजय दयाल ने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोपों का अभी कोई न्यायिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जब तक अदालत किसी व्यक्ति को दोषी साबित नहीं करती, तब तक उसे अपराधी या गुंडा कहना कानूनन उचित नहीं है।

अधिवक्ता सुजय दयाल ने कहा कि उनके मुवक्किल जांच प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए तैयार हैं और प्रशासन चाहे तो संबंधित आरोपों की निष्पक्ष जांच करा सकता है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद तथ्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में उनके मुवक्किल को दोबारा अपराधी या गुंडा कहकर संबोधित किया गया अथवा इसी तरह के आरोप लगाए गए, तो वह अपने मुवक्किल की ओर से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।

मोहम्मद आजाद अंसारी ने एक बार फिर कहा कि वह किसी भी निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं और प्रशासन द्वारा निष्पक्ष तरीके से जांच किए जाने पर पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें