राँची:- दूरदर्शन केंद्र, रांची में 14 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा का मंगलवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक, सहज एवं प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्रुतलेख प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का प्रदर्शन
श्रुतलेख प्रतियोगिता में स्थायी कर्मचारियों की श्रेणी में श्रीमती मीरा जे. कुजूर ने प्रथम, श्री प्रभात रंजन ने द्वितीय तथा श्री शैलेन्द्र कुमार रजक एवं श्री ओम प्रकाश झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अनुबंधित कर्मचारियों की श्रेणी में श्री मेहुल प्रसाद प्रथम, श्री रवि प्रधान द्वितीय तथा सुश्री अनुप्रिया शशि तिर्की, सुश्री जया मुखर्जी एवं श्री प्रणय प्रबोध पाठक तृतीय स्थान पर रहे।
निबंध प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मान
निबंध प्रतियोगिता में स्थायी कर्मचारियों की श्रेणी में श्री जीतेन्द्र कुमार ने प्रथम, श्री प्रभात रंजन ने द्वितीय तथा श्री रंजन पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रीमती मीरा जे. कुजूर एवं श्री संजय तिर्की को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
अनुबंधित कर्मचारियों की श्रेणी में श्री प्रणय प्रबोध पाठक प्रथम, श्री रवि प्रधान द्वितीय तथा सुश्री अनुप्रिया शशि तिर्की तृतीय रहीं। सुश्री करिश्मा कुमारी, सुश्री जया मुखर्जी एवं श्री सौरभ कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कविता पाठन एवं लेखन प्रतियोगिता
कविता पाठन/लेखन प्रतियोगिता में स्थायी कर्मचारियों की श्रेणी में श्री अमित कुमार लकड़ा ने प्रथम, श्री शैलेन्द्र कुमार रजक एवं श्री अशोक कुमार ने द्वितीय तथा श्री रंजन पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्री मुरलीधर राय को सांत्वना स्थान मिला।
अनुबंधित कर्मचारियों की श्रेणी में श्री विवेक कश्यप प्रथम, सुश्री करिश्मा कुमारी एवं श्री दिनकर कुमार द्वितीय तथा श्री विजय कुमार साहू एवं श्री प्रह्लाद ठाकुर तृतीय रहे। श्रीमती श्वेता कुमारी को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ।
रिसोर्स असाइनमेंट श्रेणी में श्रीमती सोनी कुमारी, श्री सुमित सिंह, श्री रविकांत कुमार, श्री जय कुमार एवं श्री सूरज कुमार को सांत्वना स्थान प्रदान किया गया।
परिचर्चा प्रतियोगिता में भी उत्साह
परिचर्चा प्रतियोगिता में स्थायी कर्मचारियों की श्रेणी में श्री ओम प्रकाश झा एवं श्री मुरलीधर राय ने प्रथम, श्री डी.के. शर्मा एवं श्री संजय तिर्की ने द्वितीय तथा श्री बी.के. सहाय एवं श्री जीतेन्द्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
श्री एस.के. रजक एवं श्री अनिल कुमार तथा श्रीमती सुशीला देवी एवं श्री अर्जुन प्रसाद को सांत्वना स्थान मिला।
अनुबंधित/रिसोर्स असाइनमेंट श्रेणी में श्री दिनकर कुमार एवं श्री विजय कुमार साहू प्रथम रहे। सुश्री करिश्मा कुमारी एवं सुश्री अनुप्रिया शशि तिर्की तथा श्री मेहुल प्रसाद एवं श्री प्रणय प्रबोध पाठक ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्री मनोज कुमार एवं श्री सुरेन्द्र कुमार तृतीय रहे।
भाषण प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
भाषण प्रतियोगिता में स्थायी कर्मचारियों की श्रेणी में श्री ओम प्रकाश झा ने प्रथम, श्री जीतेन्द्र कुमार ने द्वितीय तथा श्री अर्जुन प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रीमती मीरा जे. कुजूर सांत्वना स्थान पर रहीं।
अनुबंधित कर्मचारियों की श्रेणी में श्री रवि प्रधान प्रथम, श्री मेहुल प्रसाद द्वितीय तथा श्रीमती श्वेता कुमारी तृतीय रहीं। श्री सुरेन्द्र कुमार राम एवं श्री शादाब खान को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ।
रिसोर्स असाइनमेंट श्रेणी में श्री रविकांत कुमार प्रथम, श्रीमती प्रिया सहाय द्वितीय, श्री सुमित सिंह तृतीय तथा श्री सूरज कुमार सांत्वना स्थान पर रहे।
हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए किया गया प्रेरित
समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के नियमित, सहज एवं अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।
निर्णायक मंडल के सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल से कार्यालय प्रमुख डी.सी. हेम्ब्रम, कार्यक्रम प्रमुख सुधीर कुमार, किशोर कु. साहू (स.नि. अभि.), अमन कुमार (चैनल संचालन), सुशील कुमार (कार्यक्रम अधिकारी), गोविन्द कुमार झा (कार्यक्रम अधिकारी), सुनीता चौधरी (राजभाषा हिंदी सहायक) एवं पूर्णिमा कुमारी (राजभाषा हिंदी अधिकारी) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंदी अधिकारी पूर्णिमा कुमारी सहित दूरदर्शन केंद्र, रांची के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी पखवाड़ा के आयोजन का उद्देश्य कार्यालय में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि, जागरूकता, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति क्षमता को और सुदृढ़ करना रहा









