रांची में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, जानिए कहां-कहां और कितने बजे तक रहेगी सप्लाई बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- राजधानी रांची में आज शुक्रवार को बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस और सुधार कार्य किए जाने के कारण शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरडीएसएस योजना के तहत 33 केवी कांके लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। इस अवधि में ब्लॉक चौक, बोड़ैया, कांके बाजार टांड़, सुकुरहुटू, बुकरू और होचर सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब ढाई घंटे तक बिजली नहीं रहेगी।

वहीं कोकर डिवीजन अंतर्गत भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। यहां सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के आसपास का क्षेत्र, चुटिया, साईं कॉलोनी और केतारी बागान रोड नंबर-13 में बिजली बाधित रहेगी।

डोरंडा डिवीजन में भी तार बदलने का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण अलग-अलग समय स्लॉट में शुक्ला कॉलोनी, बंधु नगर और गांधी नगर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा उद्धव बाबू लेन और ऑर्किड हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्रों में पूरे दिन बिजली बाधित रहने की संभावना जताई गई है।

बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां कर लें। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें