रांची/पुरुलिया:- शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (डीडब्ल्यूपीएस), पुरुलिया द्वारा 5 अप्रैल को एक विशेष मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की योग्यता को विकसित करना है।
रोटरी क्लब मानभूम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल परिसर में शाम 4:30 बजे से किया जाएगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस यह विद्यालय क्षेत्र का पहला ऐसा स्कूल है जो 25 एकड़ में फैला हुआ है। यहां एआई रोबोटिक लैब, खेल-कूद की सुविधाएं और सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया गया है। केजी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई यहां डे स्कॉलर और हॉस्टल दोनों माध्यमों से कराई जाती है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 399 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। विजेताओं को कुल 1 लाख रुपये तक के आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन किया जा सकता है।
स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुधा ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में क्विज प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, टीमवर्क की भावना विकसित होती है और छात्र पढ़ाई के प्रति अधिक जागरूक बनते हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास और करंट अफेयर्स जैसे विषयों को शामिल किया गया है, जिससे छात्रों को व्यापक ज्ञान प्राप्त हो सके।
वहीं, विद्यालय के एमडी श्री नरेश अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यावहारिक और बौद्धिक विकास भी उतना ही जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें न केवल विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को भी नई दिशा देती हैं। डीडब्ल्यूपीएस का यह प्रयास पुरुलिया में शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।









