रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का समय बदला, अब शाम 4 बजे होगी रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची, 3 अप्रैल 2026:- अगर आप आज रांची से पटना की यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से इस ट्रेन का समय बदला गया है। अब यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 2 बजकर 25 मिनट के बजाय शाम 4 बजे रांची रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

इस बदलाव के कारण यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ेगा। कई यात्री समय से पहले स्टेशन पहुंच चुके हैं और उन्हें ट्रेन के लिए अतिरिक्त समय तक रुकना पड़ रहा है।

कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें इस बदलाव की जानकारी पहले से नहीं थी, जिसके कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन आने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

फिलहाल, जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम 4 बजे रांची से पटना के लिए प्रस्थान करेगी।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें