वार्ड नं. 37 के भावी पार्षद उम्मीदवार राहुल यादव का ऐलान ! युवाओं को District से State, National और International Level तक ले जाएंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची:

राजधानी रांची के धुर्वा स्थित Old Assembly के पास आयोजित 14th Junior Ranchi District Kho-Kho Championship 2026–27 के दौरान वार्ड नंबर 37 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे भावी उम्मीदवार राहुल यादव ने युवाओं के हित में बड़ा संदेश दिया। उन्होंने मंच से साफ कहा कि उनका जुड़ाव युवाओं के साथ आज का नहीं, वर्षों पुराना है।

राहुल यादव ने कहा, “हम यहां पहली बार नहीं आए हैं। हम लगातार कई वर्षों से युवाओं के साथ खड़े हैं।
चाहे आर्थिक सहायता हो या मेडिकल सुविधा—हम हमेशा युवाओं के लिए तत्पर रहे हैं और आगे भी रहेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मैदान से लेकर मंच तक, हर जगह साथ देना उनकी प्राथमिकता है।

धुर्वा स्थित आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के बीच वार्ड नं. 37 के भावी उम्मीदवार राहुल यादव।

उन्होंने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संचालित करने वाले आयोजकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जो लोग इस टूर्नामेंट को संचालित कर रहे हैं, उन्हें हम धन्यवाद देना चाहते हैं। यह आयोजन इस बार 14वां सीजन है—यानी खेल प्रतिभा को मंच देने की यह परंपरा लगातार मजबूत हो रही है।”

वार्ड नं. 37 के भावी उम्मीदवार ने अपने लक्ष्य को और स्पष्ट करते हुए कहा, “अगर मैं वार्ड पार्षद का चुनाव जीतकर आता हूं, तो यहां के युवाओं को बड़े लेवल और ऊंचे स्तर तक ले जाने की कोशिश करूंगा।
आज ये खिलाड़ी District Level खेल रहे हैं, कल इन्हें State Level में देखना है, फिर National और International Level तक पहुंचाना है।”

राहुल यादव ने आगे कहा कि उनका सपना केवल रांची या झारखंड तक सीमित नहीं है। “सिर्फ अपने राज्य में नहीं, सिर्फ देश में नहीं—युवाओं को ऐसी तैयारी और अवसर मिलें कि वे पूरी दुनिया में नाम रोशन करें। हम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेंगे।”
उनके इस बयान को वहां मौजूद युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ सुना। आयोजन स्थल पर राहुल यादव का यह संदेश स्पष्ट था—युवा ही भविष्य हैं, और खेल के माध्यम से युवाओं को नई दिशा, नया मंच और नई पहचान मिल सकती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें