14% आबादी के बावजूद यादव समाज को राजनीति में उचित हिस्सेदारी नहीं, 27% आरक्षण न मिलने से सामाजिक-आर्थिक नुकसान : कैलाश यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेक्टर-3 में बनेगा भव्य राधाकृष्ण मंदिर, 22 जनवरी को होगी अगली बड़ी बैठक

राँची

बलराम कृष्ण कल्याण समिति (यादव समाज) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 4 जनवरी 2026 को धुर्वा, पुराना विधानसभा स्थित मैदान में संपन्न हुई। बैठक में यादव समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास को लेकर गहन चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में समाज की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठित संघर्ष और एकजुटता पर बल दिया।

14% आबादी के बावजूद राजनीतिक उपेक्षा
बैठक को संबोधित करते हुए बलराम कृष्ण कल्याण समिति के मुख्य संरक्षक एवं राजद नेता कैलाश यादव ने कहा कि झारखंड में यादव समाज की आबादी लगभग 14 प्रतिशत है, बावजूद इसके समाज को राजनीति में उसके अनुपात के अनुसार प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है।

उन्होंने कहा कि यादव समाज यादव, गोप, अहीर, महतो, माजी, घोष सहित अनेक उपनामों से जाना जाता है, लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी के मामले में समाज लगातार पीछे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में नई पीढ़ी आगे बढ़ रही है, लेकिन सत्ता और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बेहद कमजोर बनी हुई है।

लगभग 20 विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व की संभावना
कैलाश यादव ने कहा कि यादव समाज की मजबूत उपस्थिति चतरा, कोडरमा, गोड्डा, धनबाद लोकसभा क्षेत्र समेत गोड्डा, हुसैनाबाद, कोडरमा, जरमुंडी, नाला, जामताड़ा, रामगढ़, बड़कागांव, बोकारो, धनबाद, झरिया, गिरिडीह, गांडेय, हटिया, रांची, जमशेदपुर पूर्वी, मधुपुर सहित लगभग 20 विधानसभा क्षेत्रों में है, जहां समाज को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए था।

ओबीसी आरक्षण में अन्याय का आरोप
उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां ओबीसी वर्ग की आबादी लगभग 60 प्रतिशत है, इसके बावजूद ओबीसी को केवल 14 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जबकि पहले 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था थी। इससे यादव समाज सहित अन्य पिछड़े वर्गों के सामाजिक और आर्थिक विकास को भारी नुकसान हुआ है।

निकाय चुनाव में ओबीसी वर्ग को कमजोर करने का आरोप
बैठक में यह भी कहा गया कि निकाय चुनाव में बीसी-1 और बीसी-2 को अलग कर ओबीसी समाज को कमजोर किया गया है।
सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला सहित राज्य के 10 जिलों में ओबीसी के लिए आरक्षण शून्य कर दिया गया है, जबकि वहां ओबीसी की संख्या अधिक है। इसके बावजूद इन क्षेत्रों को सुरक्षित घोषित किया जाना समाज के साथ अन्याय है।

22 जनवरी को अगली बैठक, 53 वार्डों से होंगे प्रतिनिधि
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी 2026 को अगली बैठक सेक्टर-3, धुर्वा स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में रांची महानगर के सभी 53 वार्डों से प्रतिनिधि शामिल होंगे और निकाय चुनाव को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे।

सेक्टर-3 में बनेगा भव्य राधाकृष्ण मंदिर
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सेक्टर-3, धुर्वा में एक भव्य राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के संचालन के लिए 50 सदस्यीय विशेष कमिटी का गठन किया जाएगा।

40 वर्ष पुरानी संस्था का गौरवशाली इतिहास
कैलाश यादव ने बताया कि बलराम कृष्ण कल्याण समिति लगभग 40 वर्ष पुरानी संस्था है। पूर्व में इस मंच पर
पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय,
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलखन सिंह यादव,
रामवधेश सिंह यादव, राम जयपाल सिंह यादव,
लालू प्रसाद यादव,
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जैसे कई दिग्गज नेता शामिल होते रहे हैं।

बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
बैठक में संरक्षक नंदन यादव, अध्यक्ष बबन यादव, सचिव संजीत यादव,
विभाकर यादव, रंजन यादव, उमेश यादव, रामकुमार यादव, राजकिशोर सिंह यादव, प्रमोद यादव, रामभजन यादव, गौरीशंकर यादव, सुनील यादव, धनंजय यादव, राजेश यादव, पप्पू यादव, चंदेश्वर प्रसाद यादव, भैया जी यादव, ओमप्रकाश यादव, नवलकिशोर यादव, दयाशंकर यादव, सुरेन्द्र यादव, उमेश राय, लोकनाथ यादव, रमाशंकर यादव, राहुल यादव, अनिल यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें