झारखंड मॉडल विद्यालय ! ग्रामीण बच्चों के सपनों को उड़ान, कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची के अंतर्गत संचालित 82 झारखंड मॉडल विद्यालय राज्य के ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का मजबूत माध्यम बन चुके हैं। इन विद्यालयों में 1 (JAC) के पाठ्यक्रम के तहत अंग्रेज़ी माध्यम से शिक्षा दी जाती है, जिससे छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार कर सकें।

आज के समय में अंग्रेज़ी केवल एक भाषा नहीं बल्कि उच्च शिक्षा, तकनीकी ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर रोजगार के अवसरों की कुंजी बन चुकी है। इसी सोच के साथ झारखंड मॉडल विद्यालय ग्रामीण बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।

इसी क्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जनवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक JAC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भरे गए आवेदन पत्र का अनुमोदन संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) द्वारा किया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तय की गई है।

प्रवेश परीक्षा से जुड़ी मुख्य शर्तें

  • 01 अप्रैल 2026 को अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी का उसी जिले का निवासी होना अनिवार्य होगा।
  • प्रवेश परीक्षा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।
  • परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी और कुल 100 अंकों की होगी।
  • अंग्रेज़ी – 30 अंक, गणित – 30 अंक, सामाजिक विज्ञान – 40 अंक।

नामांकन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा तथा राज्य एवं जिला स्तर की आरक्षण नीति का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

परिषद की ओर से सभी पात्र छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे तय तिथियों के भीतर आवेदन कर अपने बच्चों को अंग्रेज़ी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ें और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें