भाजपा की राजनीति झूठ और भ्रम पर आधारित, बाबूलाल मरांडी के आरोप तथ्यहीन:- आलोक कुमार दूबे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हाल ही में दिया गया बयान को पूरी तरह भ्रामक, तथ्यहीन और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और भ्रम फैलाकर राजनीति करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता अब गुमराह होने वाली नहीं है।

ट्रांसफर–पोस्टिंग में ‘पैकेज’ का आरोप — झूठा और निराधार

दूबे ने कहा कि भाजपा पहले यह बताए कि उसके शासनकाल में हुई सैकड़ों संदिग्ध नियुक्तियों और पोस्टिंग की जांच से वह क्यों बचती रही। आज बिना किसी दस्तावेज या सबूत के आरोप लगाना केवल राजनीतिक हथकंडा है।

बालू, पत्थर और कोयला चोरी को संरक्षण देने का दावा — पूरा झूठ

उन्होंने कहा कि अवैध खनन का संगठित नेटवर्क भाजपा राज में ही पनपा। वर्तमान सरकार ने ई-नीलामी, मॉनिटरिंग तंत्र और सख्त कार्रवाई के जरिये माफियाओं पर नियंत्रण किया है। यदि कहीं अपराध हो रहा है तो कानून के तहत कार्रवाई हो रही है — जो भाजपा शासन में दुर्लभ था।

न्यायालयों पर टिप्पणी — संवैधानिक मर्यादाओं का अपमान

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा बार-बार यह कहना कि सरकार ने अदालतों को “प्रभावित” किया, न्यायपालिका की गरिमा पर हमला है। कांग्रेस और झामुमो न्यायालय के फैसलों का सम्मान करते हैं, जबकि भाजपा अपने खिलाफ निर्णय होने पर संस्थाओं को ही कटघरे में खड़ा कर देती है।

सीबीआई जांच का भय दिखाना — राजनीतिक डराने की कोशिश

दूबे ने कहा कि राज्य सरकार और हेमंत सोरेन किसी भी संवैधानिक जांच एजेंसी से नहीं डरते। लेकिन भाजपा यह समझ ले कि जांच एजेंसियों के नाम पर डर फैलाकर सरकारें नहीं गिराई जा सकतीं।

‘महंगे वकील’ और जेल जाने जैसी टिप्पणियां — स्तरहीन राजनीति

उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा भाजपा की बौखलाहट दर्शाती है। जब तार्किक बहस खत्म होती है, तब भाजपा व्यक्तिगत हमलों और डराने की भाषा का इस्तेमाल करती है।

कथित घोटालों पर बयान — खुद के दामन के दाग याद रखें भाजपा

दूबे ने पूछा कि भाजपा शासनकाल में हुए भूमि, खनन और औद्योगिक आवंटन घोटालों पर वह चुप क्यों रहती है? झारखंड की जनता जानती है कि किस दौर में राज्य को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा।

 

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें