राँची
राजधानी रांची में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 02 जनवरी 2026 को शाम 5:05 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बैग में नशीला पदार्थ लेकर लालपुर की ओर से कांटा टोली की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी के दौरान एक युवक को बैग के साथ आते देखा गया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह युवक भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से काले रंग के प्लास्टिक के अंदर दो पारदर्शी प्लास्टिक में रखा काले रंग का चिपचिपा पदार्थ, जो अफीम जैसा प्रतीत हुआ, बरामद किया गया।
पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 3.758 किलोग्राम अफीम पाया गया। इस मामले में लोअर बाजार थाना कांड संख्या 01/26, दिनांक 02.01.2026 को धारा 18(बी)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
🔴गिरफ्तार आरोपी का विवरण-
गिरफ्तार युवक की पहचान मो० जुबैर अंसारी उर्फ जावेद (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जैमुल अंसारी का पुत्र है और मो० जैमुल मिया उर्फ बालू बस्ती, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार का रहने वाला है।
🔴बरामद सामान-
अभियुक्त के पर्स से ₹2300 नकद
3.758 किलोग्राम अफीम
आधार कार्ड, पैन कार्ड
वीवो कंपनी का स्मार्ट मोबाइल फोन
ड्राइविंग लाइसेंस
🔴छापामारी दल में शामिल अधिकारी-
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक नगर रांची, वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर रांची, लोअर बाजार थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।









