कैस्ट्रोल कंपनी के नकली मोबिल के विरुद्ध संयुक्त छापामारी, 471.900 लीटर नकली मोबिल जप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पलामू:

पलामू पुलिस ने लेक्सनोस आईपी कंपनी के जांच अधिकारी के साथ मिलकर हैदरनगर थाना क्षेत्र में
कैस्ट्रोल कंपनी के नकली मोबिल के अवैध विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त छापामारी में
अमन ऑटोमोबाइल गैरेज, इस्लामगंज से कुल 471.900 लीटर नकली मोबिल जप्त किया गया।

गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नकली मोबिल का अवैध कारोबार चल रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को
आर्थिक और तकनीकी नुकसान हो रहा था तथा कंपनी की साख पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा था।
सूचना के बाद 06 जनवरी 2026 को पुलिस एवं कंपनी ने संयुक्त टीम बनाकर छापामारी की।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • खुर्शीद आलम, उम्र 51 वर्ष, पिता अरशद अली, ग्राम – इस्लामगंज, थाना – हैदरनगर, जिला – पलामू

ग्राफ्तार आरोपी पर हैदरनगर थाना कांड संख्या–02/2026, दिनांक–06.01.2026 के तहत
धारा 318(4)/349 बीएनएस एवं 63/65 कॉपीराइट अधिनियम (संशोधित) 1957 में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जप्त सामानों का विवरण

  • Castrol Active (Grey Colour) 1 लीटर – 462 पीस
  • Castrol Power 1 (Gold Colour) 900 ML – 11 पीस
  • कुल मात्रा – 471.900 लीटर

छापामारी दल

  • हैदरनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी
  • रिजर्व गार्ड के जवान
  • लेक्सनोस आईपी कंपनी के अधिकारी और कर्मी
Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें