मौसीबाड़ी अपहृत अंश-अंशिका के 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, जनसमूह ने तेज किया आंदोलन – 35 सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:

5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका के अपहरण की घटना को 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक दोनों मासूमों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। यह घटना न केवल रांची बल्कि पूरे राज्य के लोगों की संवेदनाओं को झकझोर रही है। इस बीच आज 7 जनवरी 2026 को मौसीबाड़ी खटाल मल्लारकोचा में एक महत्वपूर्ण जनसभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपहृत बच्चों के पिता सुनील यादव ने की।

बैठक में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ रांची शहर से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने इस दर्दनाक घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि जनसमूह द्वारा आंदोलन की घोषणा के बाद ही प्रशासन की कार्यवाही तेज हुई है।

अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति का गठन – 35 सदस्यीय संयोजक मंडल

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बच्चों की सुरक्षित वापसी तक एक ठोस और सशक्त जनांदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत “अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया गया है, जिसके बैनर तले आगामी सभी कार्यक्रम और आंदोलन संचालित होंगे।

विगत कुछ दिनों से जनसमूह का नेतृत्व कर रहे राजद नेता कैलाश यादव को समिति का संयोजक चुना गया। उनके नेतृत्व में सामाजिक संगठन, ग्रामीण प्रतिनिधि और रांची के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 35 प्रमुख सदस्यों को संयोजक मंडली में शामिल किया गया है।

“6 दिन हो गए… अभी भी कोई ठोस सुराग नहीं” – भावुक हुए संयोजक कैलाश यादव

कैलाश यादव ने कहा कि लगातार 6 दिनों से परिवार और जनसमूह बच्चों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहा है। परिजनों का धैर्य टूटने लगा है, लेकिन फिर भी हम प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं और कड़ी पूछताछ भी जारी रखेंगे।

उन्होंने रांची और पूरे राज्य की जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा—

“मानवता के नाते अंश-अंशिका के लिए दुआ करिए। भगवान से प्रार्थना है कि दोनों मासूम जहां भी हों सुरक्षित हों और जल्द अपने घर वापस लौट आएं।”

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो दिनों से प्रशासन की गति में कुछ तेजी जरूर आई है, लेकिन यदि शुरुआत से ही इसी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास होते, तो शायद अब तक कोई सफलता मिल जाती।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आंदोलन की नई रूपरेखा

अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि एक विशेष प्रतिनिधिमंडल जल्द ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेगा व इस घटना की गंभीरता से अवगत कराएगा।

समिति की प्रतिदिन बैठक होगी और हर दिन की रणनीति तथा आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।

संयोजक मंडल के सदस्य

संयोजक – कैलाश यादव

सदस्य – सुनील यादव, मिंटू पासवान, गौरीशंकर यादव, रंजन यादव, विनोद यादव, दिलीप महतो, नंदन यादव, परमेश्वर सिंह, बबन यादव, संजीत यादव, नीलम चौधरी, कृष्णकांत राम, स्नेहलता यादव, परमजीत सिंह कौर, विजयंता देवी, सतेंद्र दुबे, रोहित सिंह, विभाकर, संतोष यादव, निशांत कुमार, रामकुमार सिंह, उमेश राय, शंकर राय, राहुल कुमार, कुंदन यादव सहित अन्य सदस्य।

समिति ने बताया कि संगठन का दायरा आगे भी लगातार बढ़ाया जाएगा ताकि जनांदोलन को और मजबूत बनाया जा सके।


“दो मासूमों की सुरक्षित घर वापसी के लिए पूरा झारखंड प्रार्थना कर रहा है”

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें