राँची:- झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कमेटी की ओर से रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को रांची के पुराने विधानसभा सभागार में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों और झारखण्ड के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।
अधूरे कार्यों को पूरा करने का श्वेता शर्मा ने लिया संकल्प
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि वह उनके साथ जुड़े लोगों के साथ उसी तरह जुड़कर काम करने का प्रयास करेंगी, जिस तरह स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू समाज और लोगों के बीच रहकर कार्य करते थे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा शुरू किए गए अधूरे कार्यों को पूरा करने की दिशा में वह आगे बढ़ेंगी।
श्वेता शर्मा के इस संकल्प के बाद सभा में मौजूद समाज के लोगों ने उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा में सुदिव्य कुमार सोनू के सामाजिक जुड़ाव, लोगों के साथ उनके संबंध और समाज के लिए उनके योगदान को भी याद किया गया।
झारखण्ड को पर्यटक स्थल बनाना था सुदिव्य कुमार सोनू का सपना
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया और अपनी मेहनत के बल पर झारखण्ड की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने व्यवहार और कार्यों के जरिए लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई थी।
विकास राणा ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू झारखण्ड के विकास को लेकर काफी गंभीर रहते थे। उनका सपना झारखण्ड को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना था। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की प्राकृतिक खूबसूरती, पर्यटन की संभावनाओं और राज्य के विकास को लेकर सुदिव्य कुमार सोनू की सोच महत्वपूर्ण थी।
विश्वकर्मा समाज से राजनीति में आगे आने की अपील
प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने विश्वकर्मा समाज के लोगों से स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के बताए रास्ते पर आगे बढ़ने और राजनीति में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी राजनीतिक भागीदारी मजबूत करनी होगी और आने वाले पंचायत चुनाव में विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों को चुनाव जिताकर आगे लाना होगा।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज को मजबूती प्रदान करने में स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके योगदान और समाज के प्रति उनके जुड़ाव को याद करते हुए समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है।
झारखण्ड के विभिन्न जिलों से पहुंचे समाज के प्रतिनिधि
श्रद्धांजलि सभा में झारखण्ड के विभिन्न जिलों से विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डोमन राणा, शंकर विश्वकर्मा, संजय शर्मा, दिलीप शर्मा, गुप्तेश्वर शर्मा, धनेश्वर राणा, राजेश शर्मा, यदु राणा, सुजीत कुमार शर्मा, रामविलाश शर्मा, बृजलाल राणा, देवकी राणा, मनोज शर्मा, गणेश राणा, सुभाष शर्मा, अरुण शर्मा, सुनील राणा, कृष्णा शर्मा, अरविन्द कुमार शर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, सन्दीप कुमार, गौतम कुमार, विनय कुमार राणा, संजीत शर्मा, सुमन शंकर शर्मा, सुखदेव शर्मा, शंकर कुमार शर्मा, संदीप कुमार विश्वकर्मा, विशाल शर्मा, रामसकल शर्मा, रामानन्द शर्मा, वकील राणा और रामजतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में रांची जिला कमेटी के शंकर कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए प्रदेश और जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों तथा समाज के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से विश्वकर्मा समाज ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के सामाजिक योगदान और समाज के प्रति उनकी भूमिका को याद करते हुए उनके विचारों और अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया









