टिकट की कीमत बढ़ने की संभावना
इस बार भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला देखने के लिए दर्शकों को पिछली बार की तुलना में अधिक जेब ढीली करनी पड़ सकती है। JSCA सूत्रों के अनुसार अलग-अलग स्टैंड के टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, टिकट की अंतिम दर और बिक्री शुरू होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
स्टेडियम में शुरू होगी मेंटेनेंस की तैयारी
मैच को लेकर स्टेडियम के मेंटेनेंस का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही दर्शकों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा। स्टेडियम के प्रवेश द्वार, दर्शक दीर्घा और अन्य जरूरी स्थानों की व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है, ताकि मैच के दौरान दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
सिक्योरिटी और फ्लड लाइट्स की होगी जांच
रात में होने वाले इस मुकाबले को देखते हुए फ्लड लाइट्स की टेस्टिंग भी कराई जाएगी। इसके अलावा स्टेडियम की इंटरनल सिक्योरिटी व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है, ताकि मैच के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा सकें।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर रांची के क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्साह है। अब सभी की नजरें JSCA की ओर से टिकट की कीमत और बिक्री की आधिकारिक तारीख की घोषणा पर टिकी हैं।









