रांची:- रांची पब्लिक स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज लोकभवन में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 13 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होने वाले 14वें शिक्षक सम्मान समारोह के लिए राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया।
शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और उनका सम्मान वास्तव में समाज एवं राष्ट्र का सम्मान है।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने पासवा की ओर से किए जा रहे शिक्षक सम्मान एवं शिक्षा के क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों की सराहना की तथा समारोह के लिए आमंत्रण स्वीकार करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रपति अवार्डी सुश्री फलक फातिमा, मेंहुल दूबे, विद्या कुमारी एवं रिचा कुमारी शामिल थीं।
पासवा द्वारा आयोजित इस वार्षिक शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों, शिक्षाविदों एवं उत्कृष्ट शिक्षकों की सहभागिता रहेगी।









