राँची:- राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र में दिनांक 20.06.2026 को टेंपो चालक श्यामसुंदर कुमार के साथ हुई रंगदारी, जानलेवा हमला और लूटपाट की गंभीर घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा किया है।
पीड़ित के आवेदन के आधार पर डोरंडा थाना कांड संख्या 156/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लाइन मोहल्ला क्षेत्र में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मो. अरमान अंसारी और मो. नाविद राजा के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान अरमान अंसारी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और Infinix कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया, जबकि नाविद राजा के घर से लूटा गया चांदी का चेन बरामद किया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नाविद राजा का पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्तता का इतिहास रहा है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है और कानून व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
यह समाचार केवल सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है।








