नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 ! राँची नगर निगम व नगर पंचायत बुड़ू में चुनाव की पूरी टाइमलाइन जारी, 23 फरवरी को मतदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:-

राँची जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज़ हो गई है। जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 62/2026 (दिनांक 27 जनवरी 2026) के अनुसार, आज उपविकास आयुक्त, रांची सौरभ कुमार भुवनिया ने समाहरणालय स्थित जी-14 में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रांची नगर निगम एवं नगर पंचायत बुड़ू क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले निर्वाचन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीएम नक्सल श्री सुदर्शन भगत एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
उपविकास आयुक्त ने निर्वाचन कार्यक्रम की प्रमुख तिथियों, नाम निर्देशन प्रक्रिया, संवीक्षा, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन, मतदान-मतगणना की तारीख के साथ-साथ दोनों शहरी निकाय क्षेत्रों में मतदान केंद्रों व मतदाताओं की संख्या, संवेदनशील बूथ और खर्च सीमा की जानकारी भी दी।

निर्वाचन कार्यक्रम ! नामांकन से लेकर मतगणना तक पूरी टाइमलाइन

प्रक्रिया तिथि/समय
नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अवधि 29 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक)
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 05 फरवरी 2026
नाम वापसी 06 फरवरी 2026
प्रतीक आवंटन 07 फरवरी 2026
मतदान 23 फरवरी 2026 (प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक)
मतगणना 27 फरवरी 2026 (प्रातः 08:00 बजे से)

उपविकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में ही अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
इसके बाद संवीक्षा, नाम वापसी और प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर मतदान तिथि को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जाएगा।

राँची नगर निगम क्षेत्र ! 53 वार्ड, 909 मतदान केंद्र, 10 लाख से अधिक मतदाता

प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा आंकड़ों के अनुसार, रांची नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कुल 53 वार्ड हैं।
निर्वाचन को लेकर कुल 909 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 808 मुख्य मतदान केंद्र और 101 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं।

नगर निगम क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 10,27,723 बताई गई है। इसमें 5,18,695 पुरुष, 5,08,971 महिला और 57 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता के आधार पर 274 सामान्य, 507 संवेदनशील और 128 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

विवरण आंकड़ा
कुल वार्ड 53
कुल मतदान केंद्र 909 (808 मुख्य + 101 सहायक)
कुल मतदाता 10,27,723
पुरुष मतदाता 5,18,695
महिला मतदाता 5,08,971
तृतीय लिंग मतदाता 57
सामान्य मतदान केंद्र 274
संवेदनशील मतदान केंद्र 507
अति संवेदनशील मतदान केंद्र 128
कुल मतदान केंद्र भवन 257

उपविकास आयुक्त ने यह भी बताया कि निर्वाचन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए
महापौर एवं विभिन्न वार्ड समूहों के लिए निर्वाचन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है,
ताकि नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की गई विस्तृत जानकारी।

खर्च सीमा ! महापौर के लिए 25 लाख, वार्ड पार्षद के लिए 5 लाख

चुनावी खर्च सीमा को लेकर जानकारी देते हुए उपविकास आयुक्त श्री भुवनिया ने बताया कि महापौर पद के लिए 25 लाख रुपये तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 5 लाख रुपये की व्यय सीमा निर्धारित की गई है।
प्रशासन की ओर से खर्च निगरानी व आदर्श आचार संहिता के पालन पर भी सतत निगरानी रखी जाएगी।

नगर पंचायत बुड़ू: 13 वार्ड, 16 मतदान केंद्र, 16,625 मतदाता

नगर पंचायत बुड़ू क्षेत्र के संबंध में उपविकास आयुक्त ने बताया कि यहां कुल 13 वार्ड हैं।
बुड़ू क्षेत्र में कुल 16 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
मतदाताओं की कुल संख्या 16,625 है, जिसमें 8,168 पुरुष और 8,457 महिला मतदाता शामिल हैं।

संवेदनशीलता के आधार पर यहां 15 सामान्य और 1 संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं।
वहीं नगर पंचायत बुड़ू में कुल 13 मतदान केंद्र भवन चिन्हित किए गए हैं।

विवरण आंकड़ा
कुल वार्ड 13
कुल मतदान केंद्र 16
कुल मतदाता 16,625
पुरुष मतदाता 8,168
महिला मतदाता 8,457
सामान्य मतदान केंद्र 15
संवेदनशील मतदान केंद्र 1
कुल मतदान केंद्र भवन 13

बुड़ू में खर्च सीमा: अध्यक्ष के लिए 5 लाख, वार्ड पार्षद के लिए 1 लाख

नगर पंचायत बुड़ू के लिए खर्च सीमा की जानकारी देते हुए उपविकास आयुक्त ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 5 लाख रुपये तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 1 लाख रुपये की व्यय सीमा तय की गई है।

जन शिकायत/सहायता: रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर अबुआ साथी – 9430328080

क्या कहता है प्रशासन?

प्रशासन का फोकस इस बार नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतदान और मतगणना तक
पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से चुनाव संपन्न कराने पर है।
संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था मजबूत रखने की तैयारी भी की गई है।

Ranchi Club TV अपने पाठकों से अपील करता है कि चुनाव से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले
आधिकारिक सूचनाओं की पुष्टि करें और लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान अवश्य करें

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें