साई बालाजी आयुर्वेदिक पंचकर्म हॉस्पिटल की चौथी वर्षगांठ पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- राँची के मोराबादी स्थित साई बालाजी आयुर्वेदिक पंचकर्म हॉस्पिटल ने अपनी चौथी वर्षगांठ के अवसर पर एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में हड्डी, नस, लिवर, ज्वाइंट, स्पाइन, गर्दन और घुटनों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए सैकड़ों लोगों ने आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया।

हॉस्पिटल के प्रमुख वैद्य डॉ. ऋषि ने बताया कि वर्तमान समय में आयुर्वेद को अपनाने की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं, बल्कि लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली की दिशा प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान पंचकर्म एवं शिरोधारा जैसी आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान लोगों को इन पारंपरिक उपचार विधियों के लाभ और महत्व की जानकारी दी गई।

हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार पिछले चार वर्षों में संस्थान ने 30,000 से अधिक मरीजों को सफल आयुर्वेदिक उपचार प्रदान किया है। इसके साथ ही साई बालाजी आयुर्वेदिक पंचकर्म हॉस्पिटल झारखंड में आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में एक विश्वसनीय पहचान बना चुका है।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना करते हुए आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें