रांची में स्वर्णकार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह शनिवार को राजधानी रांची स्थित होटल ब्लू शिवालिक में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों समाजबंधुओं, सर्राफा व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ स्वर्णकार शिबू साव, धनेश साव, नारायण साव, राजेंद्र प्रसाद एवं रामा साह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा भगवान श्री संत शिरोमणि नरहरी जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद संगठन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में समाज एवं संगठन के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के उप महापौर नीरज कुमार थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सोनी सहित कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठनात्मक एकता सबसे बड़ी शक्ति है।

वक्ताओं ने ‘एक ध्वज, एक पहचान’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए युवाओं को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, ज्वेलरी डिजाइनिंग, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विनोद वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद, प्रदेश संरक्षक रमेश बाली, उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, प्रदेश मंत्री मनोज सोनी, संगठन मंत्री राजेश प्रसाद साहू, संगठन महामंत्री डॉ. पंकज सोनी, महानगर अध्यक्ष पंकज प्रसाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील पोद्दार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महामंत्री विनोद वर्मा ने किया। समारोह के अंत में संगठन ने सामाजिक उत्थान, आर्थिक सशक्तिकरण तथा व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष और सेवा का संकल्प दोहराया।

इस भव्य आयोजन ने यह संदेश दिया कि स्वर्णकार समाज संगठित होकर अपने अधिकारों, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए नई ऊर्जा एवं नई दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें