रांची।
YBN पब्लिक स्कूल, रांची में गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत गरिमा, उत्साह और राष्ट्रप्रेम के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंग और देशभक्ति के वातावरण में पूरी तरह रंगा हुआ नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रभावशाली भाषण दिए और देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएँ प्रस्तुत कीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन (स्किट) रहा। इस जीवंत प्रस्तुति में देश के प्रति बलिदान, साहस और समर्पण को बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। प्रस्तुति के दौरान सभागार का वातावरण कुछ क्षणों के लिए शांत और भावुक हो गया, वहीं अभिभावकगण भी अत्यंत प्रभावित नजर आए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. चांदनी नाथ, डॉ. अंकिता मैम एवं अंजू मैम ने मंच की शोभा बढ़ाई। उनकी उपस्थिति और प्रेरणादायी स्वरूप ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी ऊँचाई प्रदान की।

समापन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से कहा गया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करते हैं। कुल मिलाकर वाईबीएन पब्लिक स्कूल का यह गणतंत्र दिवस कार्यक्रम प्रेरणादायक, भावनात्मक और यादगार रहा।









