मौसीबाड़ी में अपहृत अंश-अंशिका का 7वें दिन भी सुराग नहीं, 10 को मशाल जुलूस और 11 को एचईसी बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंश-अंशिका अपहरण मामला

रांची : मौसीबाड़ी में अपहृत अंश-अंशिका का 7वें दिन भी कोई सुराग नहीं, जनता में आक्रोश

अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति की ओर से आज 8 जनवरी 2026 को मौसीबाड़ी खटाल मल्लारकोचा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के संयोजक एवं राजद नेता कैलाश यादव ने की।

बैठक में अपहृत 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका के 7वें दिन भी किसी तरह का सुराग नहीं मिलने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। समिति और परिजन दोनों ने कहा कि यह स्थिति अत्यंत दर्दनाक और पीड़ादायक है।

10 जनवरी को मशाल जुलूस, 11 जनवरी को संपूर्ण एचईसी क्षेत्र बंद

सर्वसम्मति से तय किया गया कि मानवीय संवेदना और सामाजिक आक्रोश का सम्मान करते हुए:

  • 10 जनवरी 2026 शाम 4 बजे – पुराना विधानसभा से भगवान बिरसा चौक तक मशाल जुलूस।
  • 11 जनवरी 2026 – संपूर्ण एचईसी क्षेत्र बंद रहेगा।

समिति ने लोगों से दुकानों, बाजारों और हाटों को स्वतः बंद रखने की अपील की है, ताकि परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की जा सके।

“प्रशासन कोशिश कर रहा, पर 7 दिन बाद भी सफलता नहीं” – कैलाश यादव

संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि 6 जनवरी को शहीद मैदान में धरना के दौरान राज्य के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने SIT गठन की जानकारी देते हुए जल्द सफलता का आश्वासन दिया था।

लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस प्रगति नहीं होने से परिजनों की मानसिक स्थिति बेहद खराब है तथा पूरे क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है।

प्रतिदिन चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा

समिति ने साफ कहा कि अंश-अंशिका की सकुशल वापसी तक प्रतिदिन चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा और प्रशासन से सहयोग भी किया जाएगा, साथ ही लोकतांत्रिक सवाल भी पूछे जाएंगे।

बैठक में कई सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित

बैठक में परिजन और समिति सदस्य — सुनील यादव, नंदन यादव, बबन यादव, मिंटू पासवान, रंजन यादव, पूर्व पार्षद उर्मिला देवी, पूर्व पार्षद मंजू देवी, नीलम चौधरी, अनीता यादव, संजीत यादव, पिंकी देवी, स्नेहलता यादव, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, मनीष सिंह, रामकुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, कुंदन यादव, ओम तिवारी, उदय यादव, राहुल कुमार, अभिषेक सिंह, राजेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।


Author : Ranchi Club TV Desk

Publish Date : 08 January 2026

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें