बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात चोर बबलु राम उर्फ भाटिया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:

बोकारो:

बोकारो पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुख्यात चोर बबलु राम उर्फ भाटिया को पुलिस ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक बोकारो श्री हरविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बोकारो का कुख्यात चोर बबलु राम उर्फ भाटिया शहर में किसी बड़ी चोरी की योजना बना रहा है और शहर में घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) श्री आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बोकारो शहर में कोर्ट के बाहर घूमते हुए धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बोकारो शहर में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता

  • नाम: बबलु राम उर्फ भाटिया
  • उम्र: 30 वर्ष
  • पिता: स्व० राजू राम
  • पता: कथारा बाजार, सब्जी मंडी डोमपाड़ा, थाना बीटीपीएस, जिला बोकारो

बरामद (जप्त) सामान

  • एक लेनोवो कंपनी का लैपटॉप
  • एक लैपटॉप चार्जर
  • चांदी का पायल – 09 जोड़ा (वजन लगभग 1 किलोग्राम)
  • ताला एवं अलमीरा तोड़ने वाला लोहे का औजार

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास

  • चंद्रपुरा थाना कांड संख्या 134/23, दिनांक 04/10/2023, धारा 457/380 भा.दं.वि.
  • बीएस सिटी थाना कांड संख्या 157/23, दिनांक 27/07/2021, धारा 356/379/34 भा.दं.वि.
  • बीएस सिटी थाना कांड संख्या 230/2021, दिनांक 22/11/2021, धारा 356/382/34 भा.दं.वि.
  • दुग्दा थाना कांड संख्या 76/23, दिनांक 15/09/2023, धारा 380/411/34 भा.दं.वि.
  • बीटीपीएस थाना कांड संख्या 02/22, दिनांक 06/01/2022, धारा 457/380/34 भा.दं.वि.
  • पिड्राजोरा थाना कांड संख्या 51/21, दिनांक 17/05/2021, धारा 379/461/411 भा.दं.वि.
  • बीएस सिटी थाना कांड संख्या 257/2025, दिनांक 26/11/2025, धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस
  • बीएस सिटी थाना कांड संख्या 265/2025, दिनांक 13/12/2025, धारा 334(2)/303(2) बीएनएस

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी

  • पु.नि. सुदामा कुमार दास, थाना प्रभारी बीएस सिटी
  • पु.नि. सुभाष चंद्र सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-12
  • पु.नि. संजय कुमार, थाना सेक्टर-4
  • पु.अ.नि. महती बोयपाय
  • पु.अ.नि. नीरज सेठ
  • पु.अ.नि. गुल्टन मिस्त्री
  • पु.अ.नि. जितेश कुमार
  • हवलदार सुरेंद्र राम
  • हवलदार बिगावन सिंह
  • आरक्षी 1205 मदन प्रसाद
  • आरक्षी 63 सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह
  • आरक्षी 478 योगेंद्र कुमार रजक
  • आरक्षी 733 प्रफुल कुमार मंडल
  • आरक्षी 700 विजय कुमार सिंह
  • आरक्षी 477 राजीव कुमार

बोकारो पुलिस द्वारा आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है तथा अन्य चोरी की घटनाओं में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें