श्री टी. कंदसामी ने की सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक, ‘Zero Fatality Month’ पर विशेष निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची

दिनांक 05.01.2026 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से
श्री टी. कंदसामी, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखंड
की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में
श्री धनंजय कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक, जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट-सह-सड़क सुरक्षा कोषांग,
श्री गौतम दास (Manager Technical, NHAI),
श्री चन्दन आशिष (Manager Technical, NHAI),
श्री रतन लाल मरांडी, सहायक अभियंता एवं
श्री शाश्वत कुमार सिन्हा (State Roll Out Manager, eDAR/iRAD)
की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक,
क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक तथा वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ
सड़क सुरक्षा एवं पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटना उपरांत मृत्यु एवं जख्मी मामलों तथा
Hit and Run मामलों की माहवार समीक्षा की गई।
साथ ही eDAR/iRAD में की गई प्रविष्टियों,
MV Act के तहत की गई कार्रवाई एवं
वर्ष 2024 एवं 2025 (जनवरी से नवंबर) तक के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।

सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को
Black Spot पर विगत एक वर्ष की दुर्घटनाओं की समीक्षा करने
तथा जहां दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं वहां
Short Term एवं Long Term Measures लागू करने का निर्देश दिया गया।
इसके लिए NHAI, MoRTH एवं NH Division के पदाधिकारियों से
समन्वय स्थापित करने को कहा गया।

माह जनवरी से नवंबर 2025 के बीच Hit & Run मामलों में
लंबित मुआवजा भुगतान को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

Breath Analyser, Speed Gun एवं अन्य उपकरणों के
अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए बिना सीट बेल्ट,
शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग एवं लेन जंपिंग जैसे अपराधों पर
सख्त अभियोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

समय पर iRAD/eDAR में प्रविष्टि करने,
दुर्घटना पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने तथा
MoRTH, NHAI एवं State Highway इकाइयों के साथ
समन्वय कर समाधान निकालने का आदेश दिया गया।

ठंड के मौसम विशेषकर जनवरी माह में कोहरे के कारण
सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए
विशेष सतर्कता एवं आवश्यक रोकथाम कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Ambulance Repositioning,
Dial-112 से बेहतर समन्वय एवं
जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत
01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक
“Zero Fatality Month” के रूप में मनाने का निर्देश दिया गया।

द्वारा : मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय, झारखंड

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें