रांची जिले में शीतलहरी के चलते 5–6 जनवरी तक स्कूलों में पढ़ाई स्थगित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार राज्य में अगले आदेश तक भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी के तहत रांची जिले को येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित किया गया है, जहां शीतलहरी और अत्यधिक ठंड की संभावना जताई गई है।

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में वर्ग KG से लेकर वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 05 जनवरी 2026 से 06 जनवरी 2026 तक स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे उक्त आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें। हालांकि, इस अवधि में यदि किसी विद्यालय में पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित है, तो विद्यालय अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकते हैं। वहीं, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की कक्षाओं का संचालन भी विद्यालय अपने विवेक के अनुसार करेंगे।

जानकारी दी गई है कि सरकारी विद्यालय शीतकालीन अवकाश के कारण पहले से ही 05 जनवरी 2026 तक बंद हैं। दिनांक 06 जनवरी 2026 को सरकारी विद्यालय शिक्षकों के लिए खुले रहेंगे, जिसमें शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति eVV पर दर्ज करेंगे तथा विद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी निर्देशों का पालन करें।

जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर अबुआ साथी – 9430328080 जारी किया गया है।

साथ ही प्रशासन ने “बाल विवाह मुक्त रांची, हम सब की जिम्मेदारी” के संदेश को भी दोहराया है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें