मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर
मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना श्री अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ तथा अनुमंडल पदाधिकारी श्री रवि कुमार उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का स्वागत किया।

एयरपोर्ट परिसर के बाहर पुलिस जवानों द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

अपने दो दिवसीय देवघर प्रवास के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही वे जिले के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से मुलाकात कर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे। इस दौरान निर्वाचन व्यवस्था, मतदाता सूची अद्यतन एवं आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाने की संभावना है।


मुख्य निर्वाचन आयुक्त के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें