रांची:- राजधानी रांची स्थित मुरी पुलिस ने ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रतिबंधित मांस जब्त किया है. सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन ने फौरी कार्रवाई करते हुए जांच के लिए एक मजिस्ट्रेट और चिकित्सक को तैनात कर दिया है. अभी तक की जानकारी के अनुसार, मुरी ओपी थाने में मांस के सैंपल सील कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है.!
मांस की प्रकृति की पुष्टि के लिए सैंपल सील कर जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट और चिकित्सक की तैनाती की है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी!
पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं, मुरी ओपी थाना प्रभारी विकास पासवान ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी!







