बवासीर को मामूली समझना पड़ सकता है भारी ! दर्द, खून या जलन को न करें नज़रअंदाज़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बड़े संकेत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- दर्द को नजरअंदाज किया… तो बीमारी बढ़ सकती है।” यही संदेश देते हुए पाइल्स केयर क्लिनिक के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. एस. संतोष राव और डॉ. करिश्मा राव ने लोगों से अपील की है कि मलद्वार से जुड़ी किसी भी समस्या को शर्म या संकोच के कारण छिपाने के बजाय समय रहते विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराएं।

डॉक्टरों का कहना है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग बवासीर, फिशर और भगंदर जैसी बीमारियों को लेकर भ्रम में रहते हैं। कई मरीज लंबे समय तक दर्द सहते रहते हैं या केवल दवाइयों के भरोसे रहते हैं, जिससे बीमारी आगे बढ़ सकती है। सही समय पर जांच और उचित उपचार कई जटिलताओं से बचाने में मदद कर सकता है।

आखिर बवासीर, फिशर और भगंदर में क्या है अंतर?

डॉ. करिश्मा राव ने बताया कि अधिकांश लोग इन तीनों बीमारियों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि इनके कारण और लक्षण अलग-अलग होते हैं।

बवासीर (Piles):
इसमें मलद्वार की नसों में सूजन आ जाती है। मरीज को मल त्याग के दौरान दर्द, खून आना या मस्से जैसी गांठ महसूस हो सकती है।

फिशर (Fissure):
मलद्वार की त्वचा में छोटी दरार बनने से तेज दर्द, जलन और कभी-कभी रक्तस्राव होता है। कब्ज या कठोर मल इसकी प्रमुख वजहों में से एक है।

भगंदर (Fistula):
मलद्वार के आसपास संक्रमण के कारण एक असामान्य रास्ता (ट्रैक्ट) बन जाता है, जिससे बार-बार मवाद निकलना, सूजन, दर्द और कभी-कभी बुखार की शिकायत हो सकती है।

किन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज ?

डॉ. संतोष राव के अनुसार यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए—

– मल त्याग के दौरान या बाद में खून आना
– गुदा में तेज दर्द या जलन
– गुदा के आसपास सूजन या गांठ
– लगातार खुजली
– मवाद या दुर्गंधयुक्त रिसाव
– बैठने में परेशानी
– बार-बार कब्ज की शिकायत

उन्होंने कहा कि इन लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना कई बार समस्या को गंभीर बना सकता है।

किन लोगों में ज्यादा होता है खतरा?

विशेषज्ञों के अनुसार अनियमित जीवनशैली, लंबे समय तक कब्ज, कम पानी पीना, फाइबर युक्त भोजन की कमी, लंबे समय तक बैठे रहना और कुछ मामलों में आनुवंशिक कारण भी इन बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकते हैं।

शर्म नहीं, समय पर इलाज जरूरी

डॉक्टरों ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि मरीज सामाजिक संकोच के कारण समय पर डॉक्टर के पास नहीं पहुंचते। जबकि शुरुआती जांच और सही उपचार से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना अधिक रहती है।

पुरुष और महिला डॉक्टर दोनों की सुविधा

क्लिनिक में पुरुष मरीजों के लिए पुरुष डॉक्टर तथा महिला मरीजों के लिए महिला डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध है, ताकि मरीज बिना झिझक अपनी समस्या साझा कर सकें।

क्लिनिक की जानकारी

पाइल्स केयर क्लिनिक
कृष्णा नगर, बरीयातू रोड, जयप्रकाश नगर के सामने, बालपन हॉस्पिटल के सामने, रांची।

संपर्क:-
6299240451
7979870019

स्वास्थ्य सलाह

यह जानकारी जनजागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। यदि आपको बताए गए लक्षणों में से कोई भी समस्या हो, तो स्वयं दवा लेने के बजाय योग्य चिकित्सक से जांच और परामर्श अवश्य लें।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें