झारखंड दौरे पर पहुंचे HAM(S) के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे, संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी श्री सुनील कुमार चौबे के तीन दिवसीय झारखंड प्रवास की शुरुआत शुक्रवार को रांची आगमन के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

राष्ट्रीय महासचिव श्री सुनील कुमार चौबे ने कहा कि झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महाराज के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी की विचारधारा आम लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक एवं संरक्षक तथा भारत सरकार के केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री माननीय श्री जीतन राम मांझी के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की MSME योजनाओं की जानकारी युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनका कहना था कि इन योजनाओं से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि झारखंड में संगठन विस्तार अभियान लगातार जारी है और पार्टी नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ-साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि श्री सुनील कुमार चौबे का यह तीन दिवसीय दौरा संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि 01 अगस्त को हजारीबाग में जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि 02 अगस्त को चतरा में कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ जनसंपर्क कार्यक्रम होगा। इन कार्यक्रमों में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने, आगामी रणनीतियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा प्रदान कर रहा है। वहीं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री राजेश पांडेय भी झारखंड में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय महासचिव श्री सुनील कुमार चौबे के इस तीन दिवसीय झारखंड प्रवास से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी दिनों में पार्टी की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने में यह दौरा महत्वपूर्ण साबित होगा।

पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और जनहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय सहभागिता के माध्यम से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड में अपनी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें