वार्ड 51 में फिर लहराया जीत का परचम, सविता लिंडा ने हैट्रिक जीत से रचा इतिहास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राँची:- नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणामों में वार्ड नंबर 51 से एक बार फिर सविता लिंडा का नाम सबसे ऊपर रहा। लगातार तीसरी बार मिली इस जीत ने यह साबित कर दिया कि वार्ड की जनता का भरोसा आज भी उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सविता लिंडा को कुल 2642 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील मिंज को 1024 मत मिले,
जबकि अन्य प्रत्याशियों में गीता कच्छप को 903, वासुदेव टोप्पो को 802, नीरज कच्छप को 285 और सेनन डेजी को 67 मत प्राप्त हुए।
इस प्रकार सविता लिंडा ने स्पष्ट बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

परिणाम घोषित होते ही वार्ड नंबर 51 में जश्न का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई
और फूल-मालाओं से विजयी प्रत्याशी का स्वागत किया। महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

रांची क्लब टीवी से खास बातचीत में सविता लिंडा ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं बल्कि वार्ड की जनता की जीत है।
उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले से भी अधिक जिम्मेदारी के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।

उन्होंने अपने आगामी कार्यकाल में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही।
साथ ही युवाओं के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं को मजबूत करने का भी भरोसा दिलाया।

लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर सविता लिंडा ने वार्ड 51 में अपनी मजबूत पकड़ और जनविश्वास को साबित किया है।
अब वार्डवासियों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं कि आने वाले वर्षों में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

Ranchi Club Tv
Author: Ranchi Club Tv

Leave a Comment

और पढ़ें